IPL 2023: पांच खिलाड़ी जिन्होंने एक सीजन में तो किया कमाल का प्रदर्शन लेकिन उसके बाद किसी को नहीं हैं उनका नाम याद
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 2008 में हुई थी।
अद्यतन - अप्रैल 11, 2023 7:18 अपराह्न
3- स्वप्निल असनोदकर

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की थी। टीम में कई युवा खिलाड़ी मौजूद थे और सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
युवा खिलाड़ियों के अलावा यूसुफ पठान, सोहेल तनवीर और मुनाफ पटेल की भी इसमें जमकर प्रशंसा हुई। इन सबके अलावा एक और युवा खिलाड़ी थे जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम के लिए कई मुकाबलों में अहम योगदान दिया। उनका नाम है स्वप्निल असनोदकर।
स्वप्निल असनोदकर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 9 मुकाबलों में 133.47 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए। उन्होंने उस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की। हालांकि उसके बाद ना तो उन्हें ज्यादा मौके मिले और ना ही किसी और सत्र में वो अच्छा प्रदर्शन कर पाए।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो