IPL: 7 मौके जब MS Dhoni ने आईपीएल इतिहास में किया कमाल का प्रदर्शन
अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के मैच का रूख कभी भी बदलने का दम रखते हैं धोनी
अद्यतन - मई 17, 2023 6:37 अपराह्न
3) CSK vs KXIP, 2010 – आखिरी ओवर में 16 रन चेज किए
![]()
सीएसके टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक रही है जिसने सबसे ज्यादा कुल 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है और अगर हम इस प्रदर्शन के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का हाथ कहें तो इसमें कोई भी अतिश्योक्ति नहीं होगी।
बता दें कि फिनिशिंग मास्टर धोनी ने उस समय ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी, जब सीएसके को साल 2010 में पंजाब से मिले 193 रनों का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत होती है। धोनी इरफान पठान द्वारा फेंके गए इस ओवर की पहली गेंद का चौका मारकर शुरूआत करते हैं।
इसके बाद दूसरी गेंद पर दो रन और तीसरी व चौथी गेंद पर सिक्स लगाकर सीएसके को मैच जिता देते हैं। यह धोनी का आईपीएल में फिनिश किया गया एक शानदार मैच था, जिसे अभी तक फैंस द्वारा याद किया जाता है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो