IPL: 7 मौके जब MS Dhoni ने आईपीएल इतिहास में किया कमाल का प्रदर्शन
अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के मैच का रूख कभी भी बदलने का दम रखते हैं धोनी
अद्यतन - मई 17, 2023 6:37 अपराह्न
4) CSK vs MI, 2022- 6 गेंदों में 17 रन
![]()
साल 2022 आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची थी व उसे अंकतालिका में नीचे से दूसरा स्थान पर प्राप्त हुआ था। बता दें कि इस सीजन धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, जिसे वे संभाल नहीं पाए थे।
गौरतलब है कि इस सीजन में मुंबई के खिलाफ एक मैच में धोनी ने 6 गेंदों में 17 रन बना डाले थे। बता दें कि एमआई से मिले 156 रनों का पीछा करते हुए सीएसके को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत होती है।
लेकिन मुंबई की ओर से गेंदबाजी कर रहे जयदेव उनादकट ओवर की शानदार शुरूआत की, पहली गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को पगबाधा आउट किया तो दूसरी गेंद पर मात्र 1 रन ही दिया, लेकिन तीसरी गेंद से पहले स्ट्राइक पर माही आ चुके थे, उन्होंने इसके बाद तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 6,4,2 व आखिरी गेंद पर चौका जड़, मुंबई के मुंह से जीत छीन ली थी।