क्या BGT 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा जल्द लेने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या BGT 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा जल्द लेने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास?

जब रोहित शर्मा वापस पवेलियन की ओर आ रहे थे, तब उन्होंने डगआउट के सामने अपने ग्लव्स रख दिए।

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन अभी तक बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में काफी खराब रहा है। रोहित शर्मा ब्रिस्बेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनका विकेट ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने झटका।

हालांकि, जब आउट होने के बाद रोहित शर्मा वापस पवेलियन की लौट रहे थे, तब उन्होंने डगआउट के सामने अपने ग्लव्स रख दिए। तमाम फैंस इस चीज को देख काफी हैरान रह गए कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। क्रिकेट फैन्स के बीच ये बातें होने लगी कि रोहित शर्मा बहुत जल्द टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले सकते हैं।

बता दें कि, रोहित शर्मा ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। अब ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अनुभवी बल्लेबाज वनडे फॉर्मेट से भी संन्यास ले लेंगे।

चैंपियन ट्रॉफी 2025 फरवरी महीने में पाकिस्तान में खेला जाना है। भारत के मुकाबले दुबई में आयोजित किए जा सकते हैं।

फॉलोऑन से बची टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए, जिसके जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं। फिलहाल जसप्रीत बुमराह 10* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि आकाश दीप ने 27* रन बना लिए हैं।

खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है और दोनों ही टीमें एक दूसरे के ऊपर दबाव जरूर बनाना चाहेंगी। गौरतलब है कि 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?