आईपीएल ऑक्शन 2024: तीन ऐसे खिलाड़ी जिनको मुंबई इंडियंस ने किया रिलीज और आगामी सत्र में यह आरसीबी की ओर से खेलते हुए आ सकते है नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल ऑक्शन 2024: तीन ऐसे खिलाड़ी जिनको मुंबई इंडियंस ने किया रिलीज और आगामी सत्र में यह आरसीबी की ओर से खेलते हुए आ सकते है नजर

RCB की बात की जाए तो टीम का प्रदर्शन IPL 2023 में इतना अच्छा नहीं रहा था और टीम ने 2024 संस्करण से पहले कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

Hrithik Shokeen (Image Source: BCCI/IPL)
Hrithik Shokeen (Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। टीम यही चाहती थी कि 2023 सीजन की ट्रॉफी वो अपने नाम करें लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

हालांकि अब इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण को मुंबई इंडियंस अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें, अभी तक मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है। 26 नवंबर को मुंबई इंडियंस ने बाकी 9 फ्रेंचाइजियों के साथ अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अपने रिटेन खिलाड़ियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कुल 11 खिलाड़ियों को आगामी संस्करण से पहले रिलीज किया था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो टीम का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इतना अच्छा नहीं रहा था और टीम ने 2024 संस्करण से पहले कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। अब आगामी सीजन से पहले टीम कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल जरूर करना चाहेंगी।

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिनको मुंबई इंडियंस ने आगामी संस्करण से पहले रिलीज किया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इनको इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल कर सकता है।

3- ऋतिक शौकीन

Hrithik Shokeen (Image Source: BCCI/IPL)
Hrithik Shokeen (Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में ऋतिक शौकीन का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ऋतिक शौकीन ने आठ मैच में सिर्फ तीन विकेट हासिल किए थे। उनका काम यही था कि वो अपने सीनियर साथी पीयूष चावला का काफी अच्छी तरह से साथ दे लेकिन युवा स्पिनर ऐसा करने में नाकाम रहे।

यही वजह है कि ऋतिक शौकीन को मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात की जाए तो उन्होंने आगामी सीजन से पहले अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा को रिलीज कर दिया है और अब उनके पास कोई भी अच्छा स्पिनर नहीं है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में दिल्ली टीम से खेलते हुए ऋतिक शौकीन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि आगामी सीजन में आरसीबी उन्हें खरीद सकता है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp