IPL Auction 2024: तीन खिलाड़ी जिनको CSK एमएस धोनी के बैकअप के रूप में अपनी टीम में शामिल कर सकता है
चेन्नई सुपर किंग्स आगामी संस्करण के ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल कर सकते हैं।
अद्यतन - Dec 8, 2023 7:33 pm
1- केएस भरत

केएस भरत के पास आईपीएल का काफी अनुभव है। उन्हें कई टीमों ने अपने स्क्वॉड में शामिल तो किया है लेकिन भरत को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आरसीबी की ओर से उन्होंने आठ मैच में 191 रन बनाए थे।
हालांकि आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था और गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में उन्हें खरीदा था। केएस भरत गुजरात टाइटंस की ओर से आईपीएल 2022 में सिर्फ दो ही मैच खेल पाए।
केएस भरत ने 74 टी-20 मुकाबलों में 110.85 के स्ट्राइक रेट से 1266 रन बनाए हैं। केएस भरत के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी काफी अनुभव है और मिडिल ऑर्डर में वो अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो