IPL Auction 2024: तीन खिलाड़ी जिनको CSK एमएस धोनी के बैकअप के रूप में अपनी टीम में शामिल कर सकता है
चेन्नई सुपर किंग्स आगामी संस्करण के ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों को महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल कर सकते हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 8, 2023 7:33 अपराह्न
2- सैम बिलिंग्स

सैम बिलिंग्स इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। सैम बिलिंग्स ने 30 मुकाबलों में 130 के स्ट्राइक रेट से 503 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन का रहा है।
सैम बिलिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए चेन्नई में ही 23 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली थी जिसकी वजह से टीम ने 203 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
सैम बिलिंग्स के प्रदर्शन को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकता है। सैम बिलिंग्स के साथ यह भी अच्छी बात है कि वो कप्तानी भी कर सकते हैं और फिनिशर की भूमिका भी काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं।