IPL 2023: आगामी सत्र के लिए यह पांच खिलाड़ी हो सकते हैं कायरन पोलार्ड के सबसे बेहतरीन विकल्प - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: आगामी सत्र के लिए यह पांच खिलाड़ी हो सकते हैं कायरन पोलार्ड के सबसे बेहतरीन विकल्प

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा था।

2- बेन स्टोक्स

Ben Stokes
Ben Stokes. (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिना जाता है। हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बेन स्टोक्स ने 52 रन की शानदार नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बनने के बाद बेन स्टोक्स ने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है। भले ही उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन टी-20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय है। आगामी मिनी ऑक्शन में मुंबई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने दल में शामिल कर सकती हैं।

बेन स्टोक्स के IPL करियर की बात की जाए तो उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (RPSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए कुल 920 रन बनाए हैं और 28 विकेट चटकाए हैं। इंग्लिश ऑलराउंडर पोलार्ड के बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp