IPL और फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू जानकार होश उड़ जाएंगे आपके; CSK और MI को कड़ी टक्कर दे रही है GT
आईपीएल (IPL) अब डेकाकोर्न की श्रेणी में आ गया है।
अद्यतन - Dec 13, 2023 11:31 am

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का वैल्यूएशन लगभग 28% उछलकर 2022 में 8.4 बिलियन डॉलर के मुकाबले 2023 में 10.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। साल 2008 के लॉन्च के बाद से आईपीएल (IPL) की कुल ब्रांड वैल्यू 433% बढ़ गई है।
दुनिया की अग्रणी ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस ने एक विज्ञप्ति में दावा किया है कि आईपीएल (IPL) की ब्रांड वैल्यू केवल एक साल में लगभग 28% की बढ़त के साथ 10.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। आपको बता दें, आईपीएल (IPL) अब डेकाकोर्न की श्रेणी में आ गया है, जो किसी ऐसे व्यवसाय को संदर्भित करता है जिसका वैल्यूएशन 10 बिलियन डॉलर से अधिक है।
ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आईपीएल (IPL) दर्शकों की स्टेडियमों में वापसी, विभिन्न उपकरणों पर दर्शकों की बढ़ती खपत, विशाल मीडिया साझेदारी और विज्ञापनदाताओं की बढ़त ने लीग की ब्रांड वैल्यू को इस तरह उछालने में मदद की है।
IPL फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रांड वैल्यू के मामले में मुंबई इंडियंस (MI) 87 मिलियन डॉलर के साथ टॉप पर काबिज है, और इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 81 मिलियन डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) क्रमशः $78.6 मिलियन और $69.8 मिलियन के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
गुजरात टाइटंस (GT) ने इस साल 38% की शानदार बढ़त के साथ ब्रांड वैल्यू में शानदार उछाल मारी है। गुजरात टाइटंस (GT) ने ने पिछले साल आठवें स्थान से सीधे तीन स्थानों की छलांग के साथ पांचवां स्थान पर कब्जा कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) प्रत्येक आईपीएल सीजन के साथ मजबूत ब्रांड साबित होते हुए क्रमशः छटवें और सातवें स्थान पर हैं।
यहां पढ़िए: IPL 2024: इन 3 प्लेयर्स को रिलीज करके CSK ने की सबसे बड़ी गलती
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG), जिसने 47 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ 8वां स्थान हासिल किया, इस साल 48% की प्रभावशाली वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला आईपीएल ब्रांड था। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अंतिम दो टीमें हैं।
ब्रांड स्ट्रेंथ
रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रांड स्ट्रेंथ के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे मजबूत आईपीएल ब्रांड है, जिसने 100 में से 81.8 के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) स्कोर के साथ AAA-रेटिंग हासिल की है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बाद गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।