ऐसे खत्म होगा Bhuvneshwar Kumar का इंटरनेशनल करियर, किसी ने नहीं सोचा था - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऐसे खत्म होगा Bhuvneshwar Kumar का इंटरनेशनल करियर, किसी ने नहीं सोचा था

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।

Rohit Sharma and Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images/BCCI)
Rohit Sharma and Bhuvneshwar Kumar (Image Source: Getty Images/BCCI)

एक समय स्विंग गेंदबाजी में Bhuvneshwar Kumar का खौफ था, अपने डेब्यू वनडे मैच में भुवी ने पाकिस्तान टीम की हवा टाइट कर दी थी। लेकिन इस खिलाड़ी के लिए वक्त काफी तेजी से बदला, जिसका नजारा अब देखने को मिल रहा है। जहां एक बार फिर से रफ्तार के सौदागर को टीम इंडिया से मौका नहीं मिला है और उनके इंटरनेशनल करियर पर ग्रहण लग गया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था दमदार प्रदर्शन

वहीं Bhuvneshwar Kumar ने पहले यूपी की टी20 लीग में शानदार गेंदबाजी की थी, उसके बाद हाल ही में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी गेंदबाज ने अपना दम दिखाया। जहां भुवी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस साल कुल 7 मैच खेले थे और उनके नाम 16 विकेट थे, लेकिन उसके बाद भी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए सेलेक्टर्स ने उनपर ध्यान नहीं दिया।

Bhuvneshwar Kumar के साथ ऐसा क्यों हुआ?

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।
*लेकिन इस टीम में Bhuvneshwar Kumar का नहीं हुआ फिर से चयन ।
*जानकारों की माने तो भुवी का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो गया है।
*1 साल पहले टीम इंडिया से आखिरी टी20 मैच खेला था तेज गेंदबाज ने।

बेटी के साथ शेयर किया था Bhuvneshwar Kumar ने ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

फिटनेस पर रहता है इस खिलाड़ी का फोकस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

2 और अहम खिलाड़ियों का नहीं हुआ चयन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को 23 तारीख से टी20 सीरीज खेलनी है, जहां इस सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंगे। वहीं इस सीरीज के लिए एक बार फिर से युजी चहल को नहीं चुना गया है, तो संजू सैमसन भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह ईशान के साथ-साथ जितेश शर्मा विकेटकीपर के तौर पर टीम में हैं। इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रियान पराग भी टीम का हिस्सा नहीं है और पंजाब के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी टीम इंडिया में नहीं चुने गए हैं। अब देखना अहम होगा की SKY की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?