IPL Final, KKR vs SRH Turning Point of Match: हैदराबाद की हार का कारण बने यह 3 वजह, पढ़ें का वो टर्निंग पॉइंट

IPL Final, KKR vs SRH Turning Point of Match: हैदराबाद की हार का कारण बने यह 3 वजह, पढ़ें का वो टर्निंग पॉइंट

KKR vs SRH Turning Point of Match: आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

KKR (Photo Source: IPL/BCCI)
KKR (Photo Source: IPL/BCCI)

KKR vs SRH Turning Point of Match: आईपीएल 2024 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में SRH ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और KKR को गेंदबाजी करने के लिए कहा।

आईपीएल 2024 के इस फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने कहर बरपाया। KKR की घातक गेंदबाजी के सामने हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए 100 रन बनाना मुश्किल हो गया। फाइनल मुकाबले में आखिरकार हैदराबाद की पूरी टीम महज 113 रन पर ऑलआउट हो गई। फाइनल मुकाबले में टीम के सभी बल्लेबाज फेल रहे। 

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की टीम ने बिना किसी दबाव के जीत हासिल की। SRH के गेंदबाज अपने टीम के बल्लेबाजों की तरह फेल रहे। वह विकेट दिलाने में नाकाम रहे और ना ही बल्लेबाजों पर दबाव डाल सके।

KKR vs SRH Turning Point of Match (आईपीएल फाइनल: कोलकाता vs हैदराबाद मैच का पॉइंट)

1. SRH की सबसे बड़ी गलती यह रही की उनके बल्लेबाज पूरी तरह से फेल रहे। सलामी बल्लेबाजों ने पूरे सीजन में निडर बल्लेबाजी की थी लेकिन फाइनल मैच में वह डर-डर के बल्लेबाजी कर रहे थे। इसका फायदा KKR ने बखूबी उठाया और शुरुआत से उन्हें डराकर ही रखा। नतीजा यह निकला की धीमी शुरुआत करने के चक्कर में दोनों बल्लेबाज आउट हो गए।

2. SRH की तरफ से दूसरी बड़ी गलती उनके मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों का खराब शॉट खेलकर आउट होना रहा। 2 सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बाकी के बल्लेबाजों को यह समझ आ गया था की मैच उनके हाथ से निकाल सकता है। लेकिन उन्होंने फिर भी जोखिम भरे शॉट खेले और एक के बाद एक करके आउट होते गए। सब एक के बाद एक करके ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। किसी ने एक अच्छी साझेदारी बनाने की तरफ ध्यान ही नहीं दिया।

3. वहीं, KKR की तरफ से मिचेल स्टार्क का ओवर उनके लिए गेम चेंजिंग मोमेंट रहा। स्टार्क ने जिस तरह का दबाव बनाया, कोई भी बल्लेबाज उनके सामने शॉट खेलने से डर रहा था। इस चीज ने दूसरों गेंदबाजों को हिम्मत दी और उन्होंने भी इस दबाव को और बढ़ाया और SRH की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। अगर SRH के बल्लेबाज धीमी बल्लेबाजी करके भी बड़े रनों का लक्ष्य देने पर ध्यान देने तो शायद मैच में हैदराबाद की वापसी हो पाती।

close whatsapp