आपको पता है IPL मेगा ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

आपको पता है IPL मेगा ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?

12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा IPL का मेगा ऑक्शन।

IPL Auction 2021
IPL Auction 2021. (Photo Source: Twitter)

लाखों क्रिकेट फैन्स और कई युवा खिलाड़ियों को IPL के मेगा ऑक्शन का काफई बेसब्री से इंतजार है, दुनिया की सबसे मशहूर लीग में इस बार खिलाड़ियों पर जमकर दांव खेला जाएगा। साथ ही इस बार कुल 10 टीमें ऑक्शन के दौरान सबसे बेस्ट खिलाड़ियों को अपने नाम करना चाहेगी, वहीं बैंगलोर में होने वाले इस ऑक्शन की टाइमिंग को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है और ये वाली अपडेट फैन्स को काफी खुश कर देगी।

IPL मेगा ऑक्शन का समय पता है क्या आपको?

इस बार का मेगा ऑक्शन कई खिलाड़ियों को मालामाल कर देगा, तो कई खिलाड़ियों की किस्मत बदलना तय है। देसी से लेकर विदेश खिलाड़ी इस ऑक्शन में शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम है और कई युवा खिलाड़ी भी इस लिस्ट में हैं। श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, डेविड वॉर्नर, आर अश्विन, पेट कमिंस, डी कॉक और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले हैं और इन सभी खिलाड़ियों पर टीमों की कड़ी नजरें हैं। साथ ही कुछ टीमों को अपने नए कप्तान की तलाश भी है, जिसे लेकर नीलामी में फोकस किया जाएगा।

*12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होगा IPL का मेगा ऑक्शन।
*IPL मेगा ऑक्शन की शुरूआत 12-13 तारीख को सुबह 11 बजे होगी।
*IPL के ट्विटर अकाउंट पर इसे लेकर किया गया है एक वीडियो साझा।
*फिलहाल लीग की शुरूआत को लेकर कोई तारीख नहीं आई है सामने।

यहां देखें वो वीडियो

कितने खिलाड़ी हो रहे हैं शामिल?

हाल ही में IPL की साइट पर उन खिलाड़ियों की लिस्ट आई थी, जो मेगा ऑक्शन में शामिल होने वाले हैं। जहां बार के मेगा ऑक्शन में कुल 590 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिसमें 370 भारतीय खिलाड़ी हैं और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। 2 दिन चलने वाले इस ऑक्शन में 48 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ होगी, जिसमें सभी इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं जो किसी ना किसी टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। वहीं इस बार के ऑक्शन में धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने भाग ना लेने का फैसला किया है।

close whatsapp