Most Valuable Player List : यहां पर सभी आईपीएल Most Valuable Player के विजेताओं की सूची देखें

IPL Most Valuable Player List from 2008 to 2023 : यहां पर देखे सारे विनर की सूची

IPL के 16 वें सीजन में शुभमन गिल को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला।

IPL Most Valuable Player List (Photo Source: Twitter)
IPL Most Valuable Player List (Photo Source: Twitter)

साल 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ। इस लीग में कई बड़े और अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी। साथ ही इस लीग में खिलाड़ियो ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के अनुसार कई अवार्ड भी जीतें। दरअसल सीजन के आखिरी मैच के बाद खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगेरी में उनके परफॉरमेंस के अनुसार सम्मानित किया जाता है।

आईपीएल में मोस्ट वैल्युएबल अवार्ड किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस अवार्ड को पहले मैन ऑफ द टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था लेकिन फिर साल 2013 में इसका नाम बदलकर IPL मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर रखा गया।

बता दें यह अवार्ड उस खिलाड़ी को मिलता है जिसका सीजन में परफॉर्मन्स जबरदस्त हो। साथ ही अवार्ड के लिए खिलाड़ियों की स्कोरिंग रन, छक्के, डॉट बॉल, विकेट, कैच, रन आउट और स्टंपिंग देखी जाती है। दरअसल, एक खिलाड़ी को हर चौके के लिए 2.5 अंक, एक डॉट बॉल के लिए 1 पॉइंट, सिक्स के लिए 3.5, एक विकेट के लिए 3.5, हर कैच और स्टंपिंग के लिए 2.5 अंक मिलते हैं। इन अंकों के आधार पर यह अवार्ड दिया जाता है।

शुभमन गिल रहें इस सीजन मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर 

बता दें आईपीएल के 16 वें सीजन में शुभमन गिल को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड मिला। उनके नाम 343.5 अंक रहे। उन्होंने इस सीजन काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में 17 पारियों में 890 रन बनाए। जिसके कारण वह ऑरेंज कैप होल्डर भी रहें।

वहीं पिछले सीजन यह अवार्ड राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जॉस बटलर के नाम रहा। वहीं साल 2021 में RCB के खिलाड़ी हर्षल पटेल ने यह अवार्ड जीता था। बता दें सबसे पहले यह अवार्ड राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी शेन वॉटसन को मिला था।

यहां देखें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर लिस्ट 2008 से 2023 तक 

साल खिलाड़ी  टीम 
2008 शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स
2009 एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जर
2010 सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस
2011 क्रिस गेल  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012 सुनील नारायण कोलकाता नाईट राइडर्स
2013 शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स
2014 ग्लेन मैक्सवेल  पंजाब किंग्स
2015 आंद्रे रसेल  कोलकाता नाईट राइडर्स
2016 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017 बेन स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
2018 सुनील नारायण कोलकाता नाईट राइडर्स
2019 आंद्रे रसेल कोलकाता नाईट राइडर्स
2020 जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स
2021 हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2022 जॉस बटलर राजस्थान रॉयल्स
2023 शुभमन गिल गुजरात टाइटंस

close whatsapp