SRH vs DC, आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच?

SRH vs DC, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

SRH vs DC (Photo Source: Twitter)
SRH vs DC (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। सनराइजर्स हैदराबाद इस वक्त दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें वहीं दिल्ली कैपिटल्स एक जीत के साथ दसवें स्थान पर है। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबला जीत कर पॉइंट्स टेबल में आगे बढ़ना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

दिन और समय- 24 अप्रैल, शाम 7ः30 बजे

जगह- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(SRH vs DC) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। टूर्नामेंट में खेले गए अब तक तीन मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो बार 190 रन का आंकड़ा पार किया है और दोनों मैच जीते हैं। इसलिए टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे और बड़ा स्कोर बनाकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाना चाहेंगे।

(SRH vs DC) सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Head to Head) हेड टू हेड:

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आपस में कुल 21 बार टकराई है। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 और दिल्ली कैपिटल्स ने 10 बार मैच जीता है।

(SRH vs DC) सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स फुल स्कॉवड

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad):

अब्दुल समद, एडन मॉर्करम (कप्तान), अमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, नीतिश कुमार रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, सामर्थ व्यास, अभिषेक शर्मा, मार्को जेनसेन, मयंक दागर, सानवीर सिंह, विवरांत शर्मा, वाशिंगटन सुदंर, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, उपेंद्र यादव, आदिल रशीद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, मयंद मारकंडे, टी. नटराजन, उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals):

डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ, राइली रूसो, रिपल पटेल, रोवमेन पॉवेल, यश धूल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिचेल मार्श, अभिषेक पोरेल, फिल सॉल्ट, सरफराज खान, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, इशांत शर्मा, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, मुकेश कुमार, मुस्तफिजुर रहमान, प्रवीण दुबे, विकी ओस्तवाल।

(SRH vs DC) सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad):

हैरी ब्रूक, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मॉर्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, मार्को जेनसेन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals):

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा।

(SRH vs DC Probable Best Performers) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:

संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

डेविड वॉर्नर:

डेविड वॉर्नर आईपीएल के इस सीजन शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने 41 गेंदो में 11 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी डेविड वॉर्नर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। ऑरेंज कैप की सूची में डेविड वॉर्नर 6 मैचों में 285 रन बनाकर दूसरे पायदान पर है।

संभावित बेस्ट गेंदबाज:

कुलदीप यादव:

कुलदीप यादव ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी कुलदीप यादव शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp