IPL 2023: सुपरस्टार रजनीकांत ने केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह से फोन पर बातचीत की  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: सुपरस्टार रजनीकांत ने केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह से फोन पर बातचीत की 

आईपीएल के जारी 16वें सीजन में खेले गए 11 मैचों में 56.17 की औसत 337 रन बना चुके हैं रिंकू 

Rajinikanth and Rinku Singh (Image Credit- Twitter)
Rajinikanth and Rinku Singh (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं अब रिंकू के प्रदर्शन को लेकर भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने उनसे फोन पर बातचीत की है।

दूसरी ओर, इस बात में कोई शक नहीं हैं कि आईपीएल के जारी 16वें सीजन में केकेआर को रिंकू सिंह ने अपने दम पर कई मैच जिताए हैं। गौरतलब है कि 25 साल के रिंकू ने गुजरात टाइंटस के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर मैच जिताया था। तो वहीं हाल में ही उन्होंने पंजाब के खिलाफ 8 मई को हुए मैच में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर, एक बार फिर केकेआर को मैच जिताया।

दूसरी ओर रिंकू सिंह के इस प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट जगत में लगातार बातचीत हो रही है और लोग उन्हें आईपीएल में एक फिनिशर के नाम से पहचान रहे हैं। तो वहीं रिंकू के इस प्रदर्शन के खुश होकर सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने फोन पर रिंकू सिंह से बातचीत की है और रिंकू को फोन पर कुछ प्रेरणादीयी शब्द कहे हैं।

केकेआर की निगाहें प्लेऑफ पर

बता दें कि फटाफट क्रिकेट लीग में इस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स 11 मैचों में पांच जीत और छह हार के बाद 10 अंक लिए अंकतालिका में छठे स्थान पर है। तो वहीं अब उसका अगले मैच में 11 मई को राजस्थान राॅयल्स से सामना होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच ईडेन गार्डन में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

दूसरी ओर आपको दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैचों के बारे में बताएं तो इसमें से केकेआर ने कुल तीन मैचों में जीत दर्ज की है और इस दौरान उसे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पिछले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली नीतीश राणा एंड कंपनी अपनी जीत के मूमेंटम को जारी रखना चाहेगी, और प्लेऑफ में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी।

close whatsapp