PBKS vs GT: Weather रिपोर्ट, पिच रिपोर्ट और मुल्लांपुर स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-37 के लिए
21 अप्रैल को दिन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 20, 2024 10:36 am

IPL 2024 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पंजाब की टीम ने अपना पिछला मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला था जहां उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर इस मैच में खेलने उतरेगी।
IPL 2024: PBKS vs GT: मुल्लांपुर की Pitch रिपोर्ट
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन इसी आईपीएल में हुआ है। इस मैदान पर अभी तक चार मैच हुए हैं जिसमें से तीन हाई स्कोरिंग मुकाबले रहे हैं। इस मैच में भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम आसानी से 180 रनों तक पहुंच सकती है। हालांकि पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों के लिए पिच में मदद रहती है। हालांकि यहां के पिच को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि फैंस को एक और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
IPL 2024: PBKS vs GT: मुल्लांपुर, मोहाली का Weather Report
21 अप्रैल को क्रिकेट मैच के लिए चंडीगढ़ का मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मैच शुरू होने पर मोहाली में तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। मैच के अंत तक यह 24 से 18 डिग्री तक गिर जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ह्यूमिडिटी 21% के आसपास रहेगी। रात में यह 18-19 फीसदी रहेगा। AccuWeather के अनुसार, हवा की गुणवत्ता अच्छी रहेगी। फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
Maharaja Yadavindra Singh Stadium IPL Stats
| Maharaja Yadavindra Singh Stadium IPL Stats | नंबर |
|---|---|
| मैच | 4 |
| पहले बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता | 2 |
| दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता | 2 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 178 |
| रन/ओवर | 8.99 |
| रन/विकेट | 23.77 |
| हाईएस्ट टोटल | 192/7 by MI vs PBKS, 2024 |
| लोएस्ट टोटल | 174/9 by DC vs PBKS, 2024 |