2023 सीजन से पहले सबसे ज्यादा IPL फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वो इससे पहले 10 IPL फाइनल खेल चुके हैं।
अद्यतन - May 28, 2023 4:20 pm

आज यानी 28 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाएगा। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स का यह 10वां IPL फाइनल है।
इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वो इससे पहले 10 IPL फाइनल खेल चुके हैं। 9 चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से और एक राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से। यह उनका 11वां IPL फाइनल होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक 8 बार IPL के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को चार बार अपने नाम किया है जबकि मुंबई इंडियंस ने इस ट्रॉफी को पांच बार हासिल किया है।
रोहित शर्मा ने 6 बार खेला है IPL फाइनल
बता दें, रोहित शर्मा ने अभी तक 6 बार IPL फाइनल खेला है। मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने भी अभी तक 6 बार IPL का फाइनल खेला है। हार्दिक पांड्या, एल्बी मोर्कल, एस बद्रीनाथ और लासिथ मलिंगा ने अभी तक 5 आईपीएल फाइनल खेले हैं।
रविचंद्रन अश्विन, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा ने अभी तक 7 IPL फाइनल में शिरकत ली है। अब देखना यह होगा कि क्या आज यानी 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं। जहां एक तरफ गुजरात टाइटंस लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगे वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेंगे।
सबसे ज्यादा बार IPL फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी (IPL 2023 से पहले)
1- महेंद्र सिंह धोनी – 10 बार
2- सुरेश रैना- 8 बार
3- रविचंद्रन अश्विन, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा- 7 बार
4- रोहित शर्मा और कायरन पोलार्ड- 6 बार
5- हार्दिक पांड्या, एस बद्रीनाथ, एल्बी मोर्कल, लसिथ मलिंगा- 5 बार