IPL: आईपीएल इतिहास में RCB के तीन महान बल्लेबाज, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए
अभी तक एक भी आईपीएल सीजन नहीं जीत पाई है आरसीबी
अद्यतन - मार्च 25, 2023 8:20 अपराह्न
1) विराट कोहली
![]()
इसमें कोई संदेह नहीं है कि विराट कोहली बैंगलोर टीम के सबसे महान बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने काफी समय तक टीम की कमान संभाली, पर वह अपनी कप्तानी में टीम को एक भी खिताब नहीं जिता पाए थे।
बता दें कि कोहली लीग में 238 मैचों में 7000 से अधिक रन बना चुके हैं जिसमें 15 मैचों में 238 रन चैंपियन लीग में उन्होंने जड़े थे। साथ ही वह आईपीएल में उन दो बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने 6000 से अधिक रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि लीग के पहले सीजन में दिल्ली के पास विराट कोहली को चुनने का सुनहरा मौका था, पर टीम ने प्रदीप सांगवान को चुना। दूसरी तरफ बैंगलोर ने बिना कोई समय गंवाते हुए 50 हजार डाॅलर में कोहली को खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया। और तब से लेकर अब तक वह लगातार बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।