SRH vs GT: Weather & पिच रिपोर्ट और राजीव गांधी स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-66 के लिए
आईपीएल 2024 का 66वां मुकाबला SRH और GT के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - May 15, 2024 12:14 pm

आईपीएल 2024 का 66वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के पिछले मैचों में प्रदर्शन की बात करें तो सनराइजर्स ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी, वहीं गुजरात का पिछला मुकाबला (KKR के खिलाफ) बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मैच से पहले हम बात करेंगे कि मुकाबले के दौरान हैदराबाद की पिच कैसी रहेगी, वहां का मौसम कैसा रहेगा।
IPL 2024: SRH vs GT: हैदराबाद की पिच रिपोर्ट
आमतौर पर हैदराबाद की पिच काफी फ्लैट मानी जाती है और ऐसे में इस मैदान पर खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच से स्पिनर्स को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर SRH के बल्लेबाजों ने इस सीजन इसी मैदान पर बनाया था। यहां के आंकड़े यह कहते हैं कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिलती है। ऐसे में जो भी कप्तान यहां टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
IPL 2024: SRH vs GT: हैदराबाद का मौसम
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मैच के समय आसमान साफ रहेगा और फैंस बिना किसी परेशानी के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं मौसम विभाग के अनुसार, मैच वाले दिन तापमान करीब 44डिग्री सेल्सियस रहेगा, रात में यह करीब 27 तक जाएगा। हैदराबाद में ह्यूमिडिटी भी करीब 30-50 फीसदी तक रहने की संभावना है। फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: SRH vs GT ड्रीम 11
Rajiv Gandhi International Stadium Stats in IPL
| राजीव गांधी स्टेडियम IPL Stats | आंकड़े |
|---|---|
| कुल मैच | 76 |
| पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता | 34 |
| दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता | 42 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 161 |
| रन/ओवर | 8.08 |
| रन/विकेट | 26.30 |
| हाईएस्ट टोटल | 277/3 by SRH vs MI, 2024 |
| लोएस्ट टोटल | 80/10 by DC vs SRH, 2013 |