IRE vs IND के पहले टी-20 मैच में बारिश खेलेगी अपना खेला

IRE vs IND: जसप्रीत बुमराह की वापसी के लिए फैंस को करना पड़ेगा और इंतजार, इस कारण रद्द हुआ पहला मैच..!

आयरलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा।

IRE vs IND Jasprit Bumrah Dublin Stadium (Photo Source: Twitter)
Jasprit Bumrah Dublin Stadium (Photo Source: Twitter)

IRE vs IND: वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया अब आयरलैंड दौरे में दमखम दिखाने के लिए तैयार है। आयरलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा। भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 5 टी-20 मैच खेले गए हैं और पांचों ही मैच में भारत ने जीत दर्ज की है।

लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो जसप्रीत बुमराह के फैंस को निराश करने का काम कर सकती है। दरअसल जसप्रीत बुमराह पूरे 11 महीने बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन IRE vs IND के पहले टी-20 मैच के दौरान बारिश सारा मजा खराब करने का काम कर सकती है।

IRE vs IND, पहले टी-20 मैच के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल

IRE vs IND, भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला द विलेज क्रिकेट स्टेडियम, डबलिन में खेला जाएगा। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 90 प्रतिशत बारिश गिरने की संभावना है। दिन का तापमान अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

वहीं 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं डबलिन के पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों का अत्यधिक समर्थन करते हुए नजर आती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है।

रिंकू सिंह पर रहेंगी नजरें

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले रिंकू सिंह को डेब्यू कैप मिल सकता है। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। नीली जर्सी में भी रिंकू सिंह कमाल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

फैंस की नजरें कप्तान जसप्रीत बुमराह के ऊपर भी रहेंगी जो लंबे समय बाद वापसी करने के लिए तैयार है। इन दो खिलाड़ियों के अलावा यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा भी शानदार खेल दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़े- IRE vs IND 1st T20I, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है मैच 

IRE vs IND, पहले टी-20 मैच में ऐसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आयरलैंड

हैरी टैक्टर, पॉल स्टर्लिंग, गैरेथ डेलानी, एंडी बालबर्नी, लॉर्कन टक्कर (कप्तान व विकेटकीपर), कर्टिस कैंफर, फिओन हैंड, मार्क अडायर, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल, बेन वाइट

भारत:

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान)

close whatsapp