आयरलैंड ने भारत के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए किया अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आयरलैंड ने भारत के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए किया अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान

आयरलैंड को भारत के खिलाफ 26 और 28 जून को टी-20 मुकाबला खेलना है।

Ireland cricket team. (Photo source: Twitter)
Ireland cricket team. (Photo source: Twitter)

भारत के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने भी 15 जून को अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान आखिरकार कर दिया। जिसमें इस सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला मालाहिडे में 26 और 28 जून को खेला जाएगा। जिसमें टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाज स्टीफन डोहेनी को और तेज गेंदबाज कानर ओल्फर्ट को टीम में शामिल किया गया है।

इन दोनों ही खिलाड़ियों को कुछ समय पहले ही क्रिकेट आयरलैंड ने अपने अनुबंध में रिटेन किया था। 23 के साल के डोहेनी मेरियन के लिए क्लब क्रिकेट खेलते हैं। जिसमें वह इस समय इंटर प्रोविनशल टी-20 ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जिसमें डोहेनी ने 52.67 के औसत से 158 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 74 रन रहा है।

इसके अलावा डोहेनी ने 50 ओवर इंटर-प्रोविंशनल कॉम्पटीशन में ऊपरी क्रम पर खेलते हुए 36.50 के औसत से 146 रन बनाए जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 97 रन रहा है। वहीं दूसरी तरफ तेज गेंदबाज कानर ओल्फर्ट को लेकर बात की जाए तो वह ब्रेडी के लिए क्लब लेवस पर खेलते हैं, जिसमें उन्होंने अपना लिस्ट-ए डेब्यू साल 2020 में किया था।

कानर ओल्फर्ट ने अपनी गति से सभी का ध्यान खीचने का काम किया और इसी कारण वह आयरलैंड के साल 2021 के यूएई दौरे पर टीम के साथ एक नेट गेंदबाज के तौर पर गए थे। अभी तक ओल्फर्ट इंटर-प्रोविंशनल टी-20 ट्रॉफी में 19.17 के औसत से 6 विकेट हासिल कर चुके हैं।

यहां पर देखिए भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम:

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डाकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैककार्थी, कानर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।

आयरलैंड का भारत के खिलाफ सीरीज का कार्यक्रम

पहला टी-20 – 26 जून को मालाहिडे

दूसरा टी-20 – 28 जून को मालाहिडे

close whatsapp