आयरलैंड की महिला टीम 2022 के अंत में लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाएगी, देखें पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान दौरे में आयरलैंड महिला टीम 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी।
अद्यतन - Mar 28, 2022 8:08 pm

पाकिस्तान 2022 के अंत में आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज की मेजबानी करेगा। आयरलैंड महिला टीम नवंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी उसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 टी-20 मैच भी खेले जायेंगे। आयरलैंड महिला टीम लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरा करने वाली पहली वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय टीम बन जाएगी। इस दौरे की घोषणा 28 मार्च को की गई है।
आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की टीम जुलाई में आयरलैंड का दौरा भी करेगी। क्योंकि जुलाई में आयरलैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया तीनों टीमें ब्रेडी क्रिकेट क्लब में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज खेलेंगी। हालांकि आयरलैंड के पाकिस्तान जाने की खबर इसके बाद आई है और इस बात की पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और आयरलैंड क्रिकेट के द्वारा की गयी है। यह पहली बार होगा जब कोई वरिष्ठ पुरुष या महिला पक्ष पाकिस्तान में खेलेगा।
आयरलैंड और पाकिस्तान महिला टीम अभी तक सभी प्रारूपों में कुल 33 बार आमने-सामने रहे हैं जिसमें से पाकिस्तान 24 मैच जीते जबकि आयरलैंड ने केवल 9 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 1997 में महिला विश्व कप के दौरान खेला गया था जिसमें आयरलैंड ने 182 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। जबकि दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच 2018 में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था।
“हम पाकिस्तान में खेलने के लिए उत्सुक हैं”- लॉरा डेलानी
आयरलैंड की कप्तान लॉरा डेलानी ने अपने बयान में कहा “पूर्णकालिक अनुबंधों की घोषणा के बाद, हम इस साल की बेहतर शुरुआत के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं कह सकते थे। हमारे पास आगे काफी व्यस्त शेड्यूल है और हम देश से दूर पाकिस्तान में खेलने की संभावना के लिए उत्सुक हैं।”
उन्होंने आगे कहा “एक टीम के रूप में हमने पहले कभी पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है, लेकिन अब आईसीसी महिला चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के बाद हमें यह अवसर दिया गया है। वास्तव में यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी। पिछले दो सालों में कोरोना के कारण हमे एशियाई परिस्थितियों में नहीं खेला। एक युवा टीम के साथ यह हमारे लिए एक शानदार अवसर होगा क्योंकि हम आने वाले समय में इस हिस्से में नियमित रूप से खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”
इसके अलावा क्रिकेट आयरलैंड के उच्च प्रदर्शन निदेशक रिचर्ड होल्ड्सवर्थ ने कहा “हमें पाकिस्तान के इस ऐतिहासिक दौरे की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है। हम इस दौरे की व्यवस्था में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हमारा समर्थन किया है। पांच साल के लम्बे समय के बाद आयरलैंड महिला टीम एशिया में खेलेगी। इस दौरे से पहले हमें जुलाई में पाकिस्तान का स्वागत करने में उतनी ही खुशी होगी जितनी पाकिस्तान यात्रा पर होगी।”
दौरा का पूरा शेड्यूल
6 नवंबर 2022: पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला – पहला वनडे (स्थल टीबीसी; स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू)*
8 नवंबर 2022: पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला – दूसरा वनडे (स्थल टीबीसी; स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू)*
11 नवंबर 2022: पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला – तीसरा वनडे (स्थल टीबीसी; स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू)*
14 नवंबर 2022: पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला – पहला टी20 मैच (स्थान टीबीसी; स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू)
16 नवंबर 2022: पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला – दूसरा टी20ई (स्थल टीबीसी; स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू)
18 नवंबर 2022: पाकिस्तान महिला बनाम आयरलैंड महिला – तीसरा टी20ई (स्थल टीबीसी; स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू)