अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू में इरफान खान ने अविश्वसनीय फील्डिंग कर तमाम फैंस को किया आश्चर्यचकित, पकड़ा बेहतरीन कैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू में इरफान खान ने अविश्वसनीय फील्डिंग कर तमाम फैंस को किया आश्चर्यचकित, पकड़ा बेहतरीन कैच

मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया।

Irfan Khan (Pic Source-X)
Irfan Khan (Pic Source-X)

मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ने जीत दर्ज की।

इस मैच में पाकिस्तान की ओर से इरफान खान ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू में काफी अच्छी फील्डिंग की और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि, इरफान खान ने इस मैच में एक शानदार कैच भी पकड़ा। उन्होंने यह कैच ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश का पकड़ा।

यह सब देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया की पारी के 20वें ओवर में। शाहीन शाह अफरीदी की छोटी गेंद पर जोश इंग्लिश ने बेहतरीन फुल शॉट जड़ा। उन्होंने यह शॉट उस ओर खेला जहां इरफान खान फील्डिंग कर रहे थे। इरफान पठान ने काफी ग्राउंड कवर किया और गेंद को लपक लिया। हालांकि जैसे ही युवा खिलाड़ी ने देखा कि वो बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहे हैं उन्होंने तुरंत गेंद को फेंक दिया। हालांकि रिप्ले में जब देखा गया तो उनका पैर बाउंड्री लाइन पर टच हो रहा था।

हालांकि इसकी अगली ही गेंद पर इरफान खान ने जोश इंग्लिश का बेहतरीन कैच पकड़ा जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 203 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 44 रन बनाए जबकि नसीम शाह ने 40 रनों की पारी खेली। शाहीन अफरीदी ने 24 रनों का योगदान दिया जबकि इरफान खान ने 22 रन बनाए। बाबर आजम ने 37 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट झटके जबकि कप्तान पैट कमिंस ने 2 विकेट हासिल किए।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को दो विकेट रहते जीत लिया। मेजबान की ओर से जोश इंग्लिश ने 49 रन बनाए जबकि स्टीव स्मिथ ने 44 रनों का योगदान दिया। कप्तान पैट कमिंस ने 32* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। तीन मैच की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?