BGT 2024-25: अपने टेस्ट डेब्यू में ही नीतीश रेड्डी ने छोड़ी छाप, इरफान पठान ने की युवा खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024-25: अपने टेस्ट डेब्यू में ही नीतीश रेड्डी ने छोड़ी छाप, इरफान पठान ने की युवा खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा

खेल के पहले दिन नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए।

Nitish Kumar Reddy (Pic Source-X)
Nitish Kumar Reddy (Pic Source-X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने पर्थ टेस्ट के खेल के पहले दिन नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन नीतीश रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू मैच है।

विकेटों के पतझड़ के बीच पहली पारी में नीतीश कुमार रेड्डी ने ऋषभ पंत के साथ बेहतरीन साझेदारी करते हुए सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इस साझेदारी की वजह से टीम इंडिया 150 रन तक पहुंच पाई।

युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन से इरफान पठान काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट किया, ‘नीतीश कुमार रेड्डी अपनी पारी से इस स्तर में पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। उनके लिए आगे भी काफी परेशानी होने वाली है, लेकिन वो टीम इंडिया के बड़े Prospect नजर आ रहे है।’

यह रहा नीतीश कुमार रेड्डी के लिए इरफान पठान का ट्वीट:

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर अपने 7 विकेट खो दिए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा बल्लेबाजी में टीम इंडिया की ओर से ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 26 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज अभी तक भारतीय गेंदबाजों पर दबाव नहीं बना पाया है। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो और हर्षित राणा ने एक विकेट अपने नाम किया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्लेबाजी से तो धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अब गेंदबाजी से भी उन्हें अपनी छाप जरूर छोड़नी होगी। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?