इरफान पठान ने शादी की 8वीं सालगिरह पर अपनी बेगम के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

इरफान पठान ने शादी की 8वीं सालगिरह पर अपनी बेगम के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट

इरफान पठान ने जनवरी 2020 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था।

Irfan Pathan with his wife Safa Baig. (Image Source: Instagram)
Irfan Pathan with his wife Safa Baig. (Image Source: Instagram)

भारत के पूर्व ऑलराउंडर और क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपनी शादी की आठवीं सालगिरह पर अपनी वाइफ सफा बेग के लिए एक बेहद शानदार पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पूर्व भारतीय दिग्गज ने अब तक अपनी वाइफ सफा बेग का चेहरा सोशल मीडिया पर उजागर नहीं किया था।

लेकिन इरफान पठान (Irfan Pathan) ने  3 फरवरी को अपनी शादी की आठवीं सालगिरह के मौके पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को चकित कर दिया।भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपनी वाइफ सफा बेग के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया है, और अब यह तस्वीर इंटरनेट पर जंगल में आग की तरह फैल रही है।

इरफान पठान ने X पर खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: “एक ही इंसान में अनंत भूमिकाएं निभाने की अद्भुत क्षमता हैं – मूड बूस्टर, कॉमेडियन, उपद्रवी, और मेरे बच्चों की निरंतर साथी, दोस्त और मां। इस खूबसूरत यात्रा में, मैं तुम्हें अपनी वाइफ के रूप में अपने दिल में संजोकर रखता हूं। मेरे प्यार को शादी की 8वीं सालगिरह मुबारक हो ❤️”

यहां देखिए Irfan Pathan की वायरल पोस्ट –

साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे पठान-सफा

आपको बता दें, इरफान पठान की सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के साथ तस्वीरें साझा करते समय उसका चेहरा छिपाए रखने के लिए काफी आलोचना की जा चुकी है। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया है।

पठान ने जनवरी 2020 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था, जिसके चार साल पहले वह सफा बेग के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साल 2015 में कलर्स टीवी के लोकप्रिय डांस शो झलक दिखला जा के भी प्रतिभागी रह चुके हैं। अब इरफान पठान कमेंट्री के अलावा अपने भाई यूसुफ पठान के साथ अपनी क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस चलाते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?