मैं नहीं चाहता कि रोहित शर्मा इस तरह बाहर जाए: भारतीय कप्तान को मिला इरफान पठान का सपोर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैं नहीं चाहता कि रोहित शर्मा इस तरह बाहर जाए: भारतीय कप्तान को मिला इरफान पठान का सपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांचवा अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

Rohit Sharma and Irfan Pathan (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma and Irfan Pathan (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में रोहित शर्मा प्लेइंग XI से बाहर रह सकते हैं।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस समय टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। हाल ही में भारतीय कप्तान को लेकर पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा को अपने इस फेज से बाहर निकलने के लिए लड़ना चाहिए।

इरफान पठान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘यह मेरी व्यक्तिगत राय है। रोहित शर्मा को इस फेज से बाहर निकलने के लिए लड़ना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि रोहित शर्मा इस तरह बाहर जाए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके पास इसको बदलने की काबिलियत है।

यह इस सीरीज का अंतिम और महत्वपूर्ण टेस्ट मैच है और उनका अनुभव भी इसमें काफी कारगर साबित होगा। जो भी फैसला लेना है वो इस सीरीज के बाद लिया जाए। रोहित शर्मा काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।’

यह रहा इरफान पठान का ट्वीट:

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है। टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बरकार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट  जीतना बेहद जरूरी है। पहले टेस्ट मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांचवा अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी के सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। अब यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में कैसा प्रदर्शन करती है। फिलहाल आगामी टेस्ट के लिए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है।

close whatsapp