क्या विराट कोहली के साथ मिलकर, ईशान किशन ने उड़ाया रोहित शर्मा के नए लुक का मजाक?
वेस्टइंडीज से टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें आई सामने हैं।
अद्यतन - जुलाई 8, 2023 2:01 अपराह्न

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए आगे आने वाली सभी सीरीज अहम रहने वाली है, जिसका कारण है उनकी लंबे समय से फ्लॉप चली आ रही है बल्लेबाजी। साथ ही रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया अभी तक कोई बड़ा खिताब भी अपने नाम नहीं कर पाई है, ऐसे में रोहित को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करना होगा।
रोहित शर्मा-विराट कोहली का टी-20 करियर खत्म?
आने वाले समय में टीम इंडिया बदलाव के दौरे से गुजरेगी, जिसकी शुरूआत भी हो चुकी है। ये शुरूआत रोहित शर्मा और विराट कोहली से हुई है, जहां टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से इन दिनों खिलाड़ियों को किसी भी टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। जिसके बाद लग रहा है की इन दोनों खिलाड़ियों का टी20 करियर खत्म होने की राह पर आ गया है और बोर्ड नए खिलाड़ियों को तैयारी करने में लग गया है अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए।
कप्तान रोहित शर्मा के नए लुक पर विराट-ईशान ने ली चुटकी?
*वेस्टइंडीज से टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें आई सामने।
*जहां ये सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट पर आए नजर, थे CHILL मूड में।
*इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा दिखे अपने काफी अलग लुक में ।
*दूसरी ओर विराट और ईशान किशन भी कर रहे थे हंसी-मजाक।
बड़े CHILL नजर आ रहे हैं टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी
लोकल खिलाड़ियों को कर दिया था खुश
वेस्टइंडीज पहुंचते ही टीम इंडिया ने Barbados में अपना अभ्यास शुरू कर दिया था, इस दौरान सिराज ने वहां के लोकल खिलाड़ियों को अपना बल्ला और जूते दिए थे। वहीं पूरी टीम इंडिया ने सभी लोकल खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव शेयर किया था और सेल्फी ली थी। साथ ही बाहर मौजूद फैन्स के साथ भी खिलाड़ियों ने तस्वीर ली थी और ये वीडियो टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया था।