हार्दिक पांड्या के साथ आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू करने के बावजूद रणजी ट्रॉफी 2024 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या के साथ आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू करने के बावजूद रणजी ट्रॉफी 2024 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन

झारखंड 9 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के छठे दौर में हरियाणा के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है।

Hardik Pandya and Ishan Kishan. (Image Source: BCCI)
Hardik Pandya and Ishan Kishan. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) मानसिक थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरा बीच में ही छोड़ने के बाद से क्रिकेटिंग एक्शन से गायब हैं। उन्होंने अब तक झारखंड के लिए कोई रणजी ट्रॉफी 2024 मैच नहीं खेला है, और अब वह भारतीय टीम प्रबंधन की आंखो में भी खटक रहे हैं।

इस बीच, ईशान किशन (Ishan Kishan) हाल ही में कथित तौर पर बड़ौदा में अभ्यास करते हुए नजर आए। क्रिकबज के अनुसार, 25 वर्षीय भारतीय स्टार पिछले कुछ हफ्तों से बड़ौदा में हैं और रिलायंस स्टेडियम में अपने कौशल को निखार रहे हैं। वह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के साथ किरण मोरे अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Ishan Kishan को झारखंड के लिए खेलने में दिलचस्पी नहीं है?

लेकिन, ईशान किशन (Ishan Kishan) की झारखंड टीम के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस (MI) के नए कप्तान हैं, जिसके लिए ईशान आईपीएल में खेलते हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, किरण मोरे ने पुष्टि की है कि ईशान किशन उनकी अकादमी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ईशान किशन जारी रणजी ट्रॉफी 2024 के एक और दौर यानी छटवें राउंड से भी चूकने वाले हैं।

रणजी ट्रॉफी 2024 के छठे दौर से चूकेंगे ईशान किशन

नवंबर 2023 में भारत के लिए आखिरी बार खेलने के बाद से किशन ब्रेक पर हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के यह कहने के बावजूद कि ईशान की कुछ घरेलू क्रिकेट खेलने की जरूरत है, किशन अगले मैच में रणजी ट्रॉफी 2024 का हिस्सा नहीं होंगे।

आपको बता दें, झारखंड 9 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2024 के छठे दौर में हरियाणा के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईशान की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की कोई खबर या टाइम लाइन नहीं है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?