तस्वीरों के साथ गड़बड़ी वाले कैप्शन डालकर, करियर खत्म कर रहे हैं ईशान किशन अपना - क्रिकट्रैकर हिंदी

तस्वीरों के साथ गड़बड़ी वाले कैप्शन डालकर, करियर खत्म कर रहे हैं ईशान किशन अपना

ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर की पोस्ट।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

कैसे अपने शानदार चलते करियर पर ब्रेक लगाया जाता है, ये ईशान किशन से सीखना चाहिए। अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज टीम में शामिल थे ईशान, लेकिन निजी कारणों का बहाना देकर इस खिलाड़ी ने सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। बस वहां से पूरा विवाद शुरू हुआ था और अब ये बल्लेबाज सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहा है।

मौकों के लिए तरस गए थे ईशान किशन

ये बात तो 100 प्रतिशत सच है कि ईशान किशन को टीम इंडिया से खेलने के काफी कम मौके मिल रहे थे, इस खिलाड़ी के खाते में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी है। उसके बाद भी ईशान को मौके नहीं मिल रहे थे, वर्ल्ड कप में भी ईशान ने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे और उसके बाद भी वो बाकी सीरीज में भी बैंच पर बैठे हुए नजर आ रहे थे और फिलहाल वो रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेल रहे हैं अपनी घरेलू टीम के लिए।

ईशान किशन ये किस ‘राह’ पर निकल गए हैं अब?

*ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर की पोस्ट।
*अपनी इस नई तस्वीर में कार में बैठे हुए नजर आ रहा है ये खिलाड़ी।
*साथ ही इस बल्लेबाज ने कैप्शन में लिखा- सही दिशा में गुम हो गया हूं।
*कमेंट्स में फैन्स ने ईशान से टीम इंडिया में वापसी की लगाई गुहार।

एक नजर ईशाान किशन के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

फिटनेस पर काम कर रहा है ये खिलाड़ी

भले ही ईशान किशन इस समय टीम इंडिया का हिस्सा ना हो, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी का पूरा फोकस अपनी फिटनेस पर है। आए दिन ईशान किशन ऐसी कोई ना कोई रील वीडियो शेयर कर ही देते हैं, जिसमें वो अपनी फिटनेस पर काम करते हुए नजर आ जाते हैं। वैसे अब ईशान आपको सीधे IPL खेलते हुए नजर आएंगे, जिसमें वो मुंबई टीम का हिस्सा हैं औऱ करोड़ों की रकम में टीम ने इस खिलाड़ी को रिटेन किया है।

ये रील वीडियो की थी हाल ही में शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?