Duleep Trophy 2024: ईशान किशन का स्क्वॉड में नहीं था नाम, अचानक मिली प्लेइंग XI में जगह, ठोक दिया तूफानी शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: ईशान किशन का स्क्वॉड में नहीं था नाम, अचानक मिली प्लेइंग XI में जगह, ठोक दिया तूफानी शतक

ईशान किशन ने इस मैच में 126 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 111 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Ishan Kishan (Pic Source-X)
Ishan Kishan (Pic Source-X)

इस समय दलीप ट्रॉफी 2024 का चौथा मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच अनंतपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंडिया C की ओर से ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंडिया B के खिलाफ महत्वपूर्ण शतक जड़ा। उन्होंने 126 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 111 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

बता दें कि ईशान किशन ने इंडिया B के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड में चोटिल होने की वजह से ईशान किशन भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि, उन्होंने दूसरे राउंड में वापसी की और अपनी टीम के लिए बल्ले से बहुमूल्य योगदान दिया।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि यह अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज इंडिया C के स्क्वॉड में नहीं थे, लेकिन उन्हें अचानक से टीम की प्लेइंग XI में जगह मिली। इस मैच में ईशान किशन सिर्फ बल्लेबाज के रूप में ही खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि टीम में विकेटकीपर के रूप में अभिषेक पोरेल खेल रहे हैं। यह ईशान किशन का फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सातवां शतक है।

ईशान किशन पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं, लेकिन उनकी गलती की वजह से ही उन्हें पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही है।

उन्हें भारतीय टीम की ओर से आखिरी बार खेलते हुए नवंबर 2023 में देखा गया था। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी ईशान किशन को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। भारत की ओर से दो टेस्ट मैच में बांए हाथ के बल्लेबाज ने 78 रन बनाए हैं। यही नहीं व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी इस धुआंधार खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है। फिलहाल ईशान किशन के शतक की वजह से दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया C टीम इंडिया B के खिलाफ काफी अच्छी स्थिति में है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?