केएस भरत की जगह लेने के लिए बेताब हैं ईशान किशन, लाल गेंद से कर रहे हैं खास तैयारी
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं ईशान किशन।
अद्यतन - जून 28, 2023 3:02 अपराह्न

कुछ दिनों पहले वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां टेस्ट सीरीज के लिए केएस भरत और ईशान किशन दोनों को चुना गया है। जिसके बाद सवाल ये खड़ा होता है कि, आखिर दोनों में से किसे अंतिम 11 में खेलने का मौका मिलेगा। जहां एक ओर भरत मौकों को नहीं भुना पा रहे हैं, तो दूसरी ओर ईशान टेस्ट डेब्यू के इंतजार में हैं।
केएस भरत ने किया है अभी तक टीम को निराश
इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में केएस भरत ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन अभी तक ये खिलाड़ी लाल गेंद के खिलाफ खुद को साबित नहीं कर पाया है। जिसके बाद भरत की काफी आलोचना हो रही है, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को लगातार मौके दिए जा रहे हैं जो अब सवाल खड़ा कर रहा है।
ईशान किशन कैसे भी केएस भरत की जगह लेना चाहते हैं!
*वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं ईशान किशन।
*इसी सीरीज के लिए इन दिनों कड़ी तैयारी कर रहे हैं ईशान।
*इंस्टाग्राम पर नेट्स में अभ्यास का एक रील वीडियो किया है शेयर।
*इस दौरे पर ईशान कर सकते हैं टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू।
नेट्स में अभ्यास करते हुए ईशान किशन का वीडियो
ऋषभ पंत कर रहे हैं वापसी के लिए लगातार मेहनत
केएस भरत और ईशान किशन को लगातार मौके मिलने का कारण है, ऋषभ पंत का सड़क हादसे के बाद टीम इंडिया से बाहर होना। दूसरी ओर पंत अपनी वापसी की तैयारियों को तेज कर चुके हैं, जहां इन दिनों ये खिलाड़ी NCA में मौजूद है। यहां पंत की फिटनेस पर एक टीम काम कर रही है, साथ ही ऋषभ भी अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए हेल्थ अपडेट देते रहते हैं।