टीम इंडिया में जगह बनी रहे, इसलिए शायद ईशान किशन जप रहे हैं रोहित के नाम की माला
ICC के वीडियो में ईशान किशन ने रोहित शर्मा पर की बात।
अद्यतन - जुलाई 26, 2023 4:17 अपराह्न

वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से 3 खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ, इस लिस्ट में ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार नाम शामिल है। जिन्हें पहली बार टेस्ट कैप मिली, वहीं इन तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और इस बीच ईशान किशन ने कप्तान रोहित को लेकर भी बात की।
ईशान किशन टेस्ट क्रिकेट में भी कर रहे थे तेज बल्लेबाजी
केएस भरत की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान किशन को मौका मिला था, जहां दूसरी टेस्ट मैच में ईशान ने इस मौके को भुनाया और तेज अंदाज में अर्धशतक लगा दिया। जिसके बाद ये साबित हो गया है की, ईशान टेस्ट प्रारूप में भी अपने खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे और ये आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
अचानक से ईशान किशन को रोहित शर्मा लगने लगे हैं बेस्ट कप्तान
*ICC के वीडियो में ईशान किशन ने रोहित शर्मा पर की बात।
*ईशान ने कहा की रोहित शर्मा काफी ज्यादा अनुभवी कप्तान हैं।
*रोहित जानते हैं की यंग खिलाड़ियों के साथ कैसे डील करते हैं- ईशान।
*बाकी खिलाड़ियों पर रोहित प्रेशर कभी भी नहीं आने देते- ईशान किशन।
ईशान किशन ने की है रोहित शर्मा की जमकर तारीफ
डेब्यू टेस्ट सीरीज खेल, भावुक हुआ युवा खिलाड़ी
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की है, वहीं इस सीरीज के खत्म होने के बाद ईशान किशन थोड़े इमोशनल हो गए थे। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी भावना सोशल मीडिया के जरिए शेयर की, जहां उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू की तस्वीरें शेयर करते हुए कमाल का कैप्शन लिखा। ईशान के साथ-साथ यशस्वी ने भी टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज किया है, जहां जायसवाल ने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया था और साथ ही वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजी भी बने।