IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में नाथन लियोन की शानदार गेंदबाजी को देख तमाम भारतीय फैंस को आई ऋषभ पंत की याद
2021 में ऋषभ पंत का बल्लेबाजी औसत टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन के सामने 95 का था।
अद्यतन - फरवरी 18, 2023 1:40 अपराह्न

पिछले साल दिसंबर महीने में शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार हादसे का शिकार हो गए थे जिसकी वजह से वो इस समय खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। पंत को अभी पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा समय और लगेगा।
बता दें, इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला टेस्ट भारत ने नागपुर में एक पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला दिल्ली में शुरू हो चुका है। दूसरे टेस्ट में नाथन लियोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के टॉप आर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने अभी तक भारत की पहली पारी में 5 विकेट झटके हैं।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, केएस भरत और श्रेयस अय्यर का विकेट अपने नाम किया है। अपनी टीम की इस स्थिति को देख तमाम भारतीय फैंस काफी निराश हैं और सभी लोग ऋषभ पंत को काफी मिस कर रहे हैं। सभी भारतीय फैंस ने अपने टि्वटर अकाउंट से ऋषभ पंत को लेकर कुछ ट्वीट किए हैं।
ऋषभ पंत नाथन लियोन के ऊपर हमेशा से हावी रहे हैं
बता दें, ऋषभ पंत और नाथन लियोन ने दो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में एक-दूसरे का सामना किया है। पहली बार इन दोनों का सामना 2018-19 सत्र में हुआ था और उसके दो साल बाद फिर इन दोनों की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली।
नाथन लियोन ने ऋषभ पंत को अभी तक 347 गेंदें फेंकी हैं जिसमें उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के जड़े हैं और कुल 229 रन बनाए हैं। जहां एक तरफ भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के सामने डिफेंसिव क्रिकेट खेलते हैं वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत को हमेशा लियोन के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है।
2021 में ऋषभ पंत का बल्लेबाजी औसत टेस्ट क्रिकेट में नाथन लियोन के सामने 95 का था। उनका स्ट्राइक रेट 64.6 का रहा है।
Missing Rishabh Pant . Baaki ye Taklu Lyon ko jamkar pelta . Aa jaaa bhi @RishabhPant17 jaldi se 👏👏. Test mai tere alawa koi intent nahi dikhata
— 𝑳𝑶𝑲𝑬𝑺𝑯🕺 (@LokeshGujju) February 18, 2023
Now #TeamIndia is missing Rishabh Pant… 🥹 #BGT2023
— Rajesh Khilare (@Cricrajeshpk) February 18, 2023
Realising even more now the contribution of #RishabhPant against the Aussies in tests.#INDvsAUS pic.twitter.com/tAPAddAqLd
— Aakash (@_aakashMUFC) February 18, 2023
आज ज़रा फ़ुर्सत पाई थी आज तुम्हें फिर याद किया #INDvAUS #BGT2023 pic.twitter.com/WTKfbBJr7u
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 18, 2023
Test Match Cricket misses you #RishabhPant
Come back soon stronger!
— Namra Patel 🇮🇳 (@NamraPatel__) February 18, 2023
Rishabh Pant hota toh sab sambhal leta 😭
— paneertikka 🦉 (@Anu12021) February 18, 2023
#RishabhPant be like : Are u guys missing me #INDvsAUS
— Prashanth S (@Prashan84562412) February 18, 2023
#INDvsAUS I guess every Indian fan is missing #RishabhPant right now. @RishabhPant17
— Santosh Singh (@santoshiitbhu) February 18, 2023
Dear Rishabh Pant, please regain your fitness quickly.
— Aritra Mukherjee (@aritram029) February 18, 2023
Rishabh Pant#INDvAUS pic.twitter.com/bylxJK2F5C
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) February 18, 2023
https://twitter.com/mourinhokibeti/status/1626849430409482240?s=20