VIDEO: अरशद नदीम के Gold Medal जीतते ही होटल रूम में खुशी से झूम उठी पाकिस्तानी टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: अरशद नदीम के Gold Medal जीतते ही होटल रूम में खुशी से झूम उठी पाकिस्तानी टीम

अरशद नदीम ने भारत के नीरज चोपड़ा को हराकर मेन्स जैवलीन थ्रो फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Arshad Nadeem & Pakistan Team (Photo Source: X/Twitter)
Arshad Nadeem & Pakistan Team (Photo Source: X/Twitter)

Paris Olympics 2024: मेन्स जैवलीन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा को हराकर पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। नदीम ने फाइनल में दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो कर इतिहास रच दिया। यह थ्रो ओलंपिक का ऑल-टाइम रिकॉर्ड बन चुका है। भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता, वहीं ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन ने 88.54 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम अरशद नदीम के गोल्ड मेडल जीतने पर फूले नहीं समा रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पाकिस्तान-ए टीम के खिलाड़ी होटल रूम में जमकर जश्न मना रहे हैं।

यहां देखें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा साझा किया गया वीडियो-

वीडियो में सरफराज अहमद, उमर गुल, युवा खिलाड़ी मोहम्मद हुरिया और कई सारे खिलाड़ी अरशद नदीम की जीत पर खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने वीडियो में नदीम को जीत की बधाई देते हुए खास संदेश भी दिया है।

एक गोल्ड मेडल से पूरे देश का मूड बदल गया- शोएब अख्तर

पाकिस्तान के पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम को जीत की बधाई दी है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा,

अचानक ही इस शेरे के बेटे ने पाकिस्तान को गोल्ड मेडल दिला दिया। क्या खिलाड़ी है अरशद आपने इसे अपने दम पर कड़ी मेहनत और क्षमता से हासिल किया है। आपको, पाकिस्तान को बहुत-बहुत बधाई। एक गोल्ड मेडल से पूरे देश का मूड बदल गया।

वहीं, दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अविश्वसनीय उपलब्धि अरशद नदीम, आपने सूखे को तोड़ दिया है और पाकिस्तान को गौरवान्वित किया है। 92.97 मीटर इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो जाएगा। इस उपलब्धि के लिए बधाई।” 

पाकिस्तान के मौजूदा व्हाइट-बॉल क्रिकेट कप्तान बाबर आजम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा, “30 सालों के लंबे समय के बाद, गोल्ड पाकिस्तान में वापस आ गया है। इस अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए अरशद नदीम को बहुत-बहुत बधाई।” 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babar Azam (@babarazam)

close whatsapp