लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर नजर आए ईशान किशन, खास शख्स के लिए पोस्ट किया शेयर - क्रिकट्रैकर हिंदी

लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर नजर आए ईशान किशन, खास शख्स के लिए पोस्ट किया शेयर

लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर लौटे हैं बल्लेबाज ईशान किशन।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया इम समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है, वहीं इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा ईशान किशन भी थे। लेकिन आखिरी समय में इस खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया, वहीं नाम वापस लेने का कारण पर्सनल बताया गया था। ऐसे में अब लंबे समय बाद इस खिलाड़ी ने सोशल मीडियो पर कोई पोस्ट शेयर किया है।

वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका

जी हां, हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए ईशान किशन टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इस खिलाड़ी को काफी कम ही मौके मिले। जहां इस पूरे टूर्नामेंट में ईशान ने सिर्फ और सिर्फ 2 ही मैच खेले, जिसके बाद वो बाहर ही बैठे नजर आए। दूसरी ओर ये खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक अपने नाम कर चुका है और ये कारनामा उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ किया था साल 2022 में।

टीम इंडिया से अलग होकर काफी खुश लग रहे हैं ईशान किशन

*लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर लौटे हैं बल्लेबाज ईशान किशन।
*युवा बल्लेबाज ने अपने भाई के लिए एक खास पोस्ट किया है शेयर।
*आज है ईशान के भाई का जन्मदिन, इसी से जुड़ा पोस्ट उन्होंने डाला है।
*जहां इस पोस्ट में ईशान अपने भाई के साथ अलग-अलग तस्वीरों में दिख रहे हैं।

ईशान किशन ने ये पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

इससे पहले 11 तारीख को ये आखिरी पोस्ट डाला था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

खिलाड़ी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स आ रही हैं सामने

वहीं अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद से ईशान को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें कई दावे किए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट की माने तो ईशान ने मानसिक थकान के चलते टेस्ट सीरीज से नाम वापस लिया था, तो दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि मौका ना मिलने से परेशान ईशान ने सीरीज से नाम वापस लिया था। लेकिन इन सब रिपोर्ट्स को लेकर बल्लेबाज ने अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही कुछ इससे जुड़ा कुछ पोस्ट किया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?