टीम इंडिया से खेलने का मौका मिले या ना मिले, ईशान किशन अपनी धुन में रहते हैं मस्त - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया से खेलने का मौका मिले या ना मिले, ईशान किशन अपनी धुन में रहते हैं मस्त

स्टाइल के मामले में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देते हैं ईशान।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

जब से पंत सड़क हादसे का शिकार होकर टीम इंडिया से बाहर हुए हैं, तब से ईशान किशन को लगातार मौके मिले हैं। साथ ही हर बार ईशान ने उन मौकों को जमकर भुनाया भी है और अपने बल्ले से खूब रन बनाए हैं। दूसरी ओर ये खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी सुपरस्टार है और ईशान की स्टाइलिश तस्वीरें काफी वायरल होती है।

वर्ल्ड कप में गिल के आते ही हुए बाहर

वर्ल्ड कप 2023 में ईशान किशन ने टीम इंडिया से शुरू के 2 मैच खेले थे, पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और दूसरा मैच अफगान टीम के खिलाफ खेला था ईशान ने। लेकिन जैसे ही तीसरे मैच में शुभमन गिल ने टीम इंडिया में वापसी की पाकिस्तान के खिलाफ, वैसे ही ईशान किशन को अंतिम 11 से बाहर कर दिया गया और ईशान ने पूरे वर्ल्ड कप सिर्फ 2 मैच ही खेले।

ईशान किशन भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या?

*स्टाइल के मामले में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ देते हैं ईशान।
*इसी कड़ी में ईशान किशन ने अपनी कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*काले रंग के आउट फिट में किसी हीरो से कम नहीं लग रहा है ये खिलाड़ी।
*तस्वीर शेयर करने के कुछ ही देर बाद आ गए कई लाखों लाइक्स भी।

एक नजर डालते हैं ईशान किशन की स्टाइलिश तस्वीरों पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

हेयरकट के मामले में काफी अलग है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

वनडे क्रिकेट में है इस खिलाड़ी के नाम बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया की तरफ से कुछ ही बल्लेबाज हैं, जो वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं। जहां इस लिस्ट में बल्लेबाज ईशान किशन का नाम भी शामिल है, जहां ईशान ने ये दोहरा शतक 1 साल पहले यानी की साल 2022 में लगाया था। इस बल्लेबाज ने ये रिकॉर्ड 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में बनाया था, अपनी पारी के दौरान ईशान ने कुल 131 गेंदों का सामना करते हुए 210 रन बनाए थे और 10 छक्कों के साथ-साथ 24 चौके भी जड़े थे। उसी के कुछ दिन बाद उनके पक्के दोस्त यानी की गिल ने भी दोहरा शतक ठोक दिया था कीवी टीम के खिलाफ।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?