अपने जीवन में टेंशन फ्री हैं ईशान किशन, इस वीडियो ने दिखाई बल्लेबाज की पूरी सच्चाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने जीवन में टेंशन फ्री हैं ईशान किशन, इस वीडियो ने दिखाई बल्लेबाज की पूरी सच्चाई

हाल ही में इंस्टाग्राम पर बल्लेबाज ईशान किशन का नया वीडियो आया।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन काफी दिनों से खबरों में बने हुए हैं, पहले उनका BCCI से पंगा लेना और फिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से उनका नाम हटना। इन सभी विवादों के बीच अब ये बल्लेबाज पहली बार नजर आया है और इस दौरान ईशान एक दम टेंशन फ्री दिखे। साथ ही उनका नया वीडियो फैन्स के बीच काफी वायरल भी हो रहा है।

IPL में दमदार प्रदर्शन करना होगा

अब ईशान किशन आपको सीधे IPL खेलते हुए नजर आएंगे, जहां वो मुंबई टीम से खेलेंगे। दूसरी ओर इस बार ईशान को अपने बल्ले का दम दिखाना होगा और अगर वो ऐसा करने में फ्लॉप रहते हैं तो फिर उनकी टीम इंडिया में वापसी मुश्किल हो जाएगी। दरअसल, ईशान थकान का बहाने देकर टीम इंडिया से अलग हुए थे और फिर दुबई में पार्टी कर रहे थे।

BCCI कुछ भी कर ले, ईशान किशन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

*हाल ही में इंस्टाग्राम पर बल्लेबाज ईशान किशन का नया वीडियो आया।
*जहां इंस्टा पर आए इस वीडियो में ईशान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं।
*साथ ही बल्लेबाज ब्लैक आउट फिट में काफी ज्यादा कूल नजर आ रहा है।
*इस दौरान ईशान नजर नहीं आ रहे किसी भी तरह की टेंशन में।

एक नजर ईशान किशन के नए वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

हार्दिक के साथ ट्रेनिंग कर रहा था ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कुछ फैन्स हैं नाराज

जी हां, जब से BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट आया है तब से कई फैन्स नाराज हैं, इन फैन्स ने भेदभाव का आरोप लगाया है। फैन्स ने ट्वीट कर लिखा है कि, हार्दिक का नाम कॉन्ट्रैक्ट में क्यों हैं वो ना तो घरेलू क्रिकेट खेलते और ना ही टीम इंडिया से ज्यादा मैच खेलते हैं। वैसे हार्दिक ने टीम इंडिया से आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला था और वो अक्टूबर महीने की बात है जब पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। अब उन्होंने DY पाटिल टूर्नामेंट के जरिए मैदान पर वापसी की है।

close whatsapp