Ishant Sharma ने किया Virat के साथ बड़ा धोखा, खेल-खेल में खुल गई सारी पोल
Ishant Sharma से एक वीडियो में उनके फेवरेट खिलाड़ी पूछे गए थे।
अद्यतन - Sep 6, 2024 5:45 pm

तेज गेंदबाज Ishant Sharma और विराट कोहली के बीच पक्की दोस्ती है, ये खिलाड़ी एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। साथ ही जब भी इशांत को मौका मिलता है, वो विराट कोहली की खूब तारीफ करते हैं। लेकिन इस बार इस तेज गेंदबाज ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो विराट को पसंद ना आए और ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कई साल साथ में खेले हैं Ishant Sharma और विराट
जी हां, Ishant Sharma और विराट कोहली कई साल साथ में क्रिकेट खेल हैं, ये दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली के रहने वाले हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों ने पहले जूनियर क्रिकेट साथ में खेला था, उसके बाद रणजी में दोनों दिल्ली के लिए सालों साथ में खेले थे। फिर टीम इंडिया में भी इशांत और विराट ने साथ में क्रिकेट खेला है, साथ ही कोहली की कप्तानी में इशांत को लगातार मौके मिले हैं टेस्ट क्रिकेट में।
Ishant Sharma का ये वीडियो देख दिमाग खराब हो जाएगा विराट का
*Ishant Sharma से एक वीडियो में उनके फेवरेट खिलाड़ी पूछे गए थे।
*इस दौरान उन्होंने दिग्गजों को ना चुनकर हर बार विराट का नाम लिया था।
*फिर उन्हें विराट और धोनी का ऑप्शन मिला, ऐसे में उन्होंने धोनी को चुना ।
*धोनी के सामने फिर सचिन का नाम आया, तो उन्होंने सचिन का चुनाव किया।
एक नजर Ishant Sharma के उस वायरल वीडियो पर
टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है इशांत को
दूसरी ओर इशांत शर्मा को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, टी20 और वनडे टीम से पहले ही इस खिलाड़ी की छुट्टी हो गई थी। ऐसे में इशांत भारतीय टीम से लगातार टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन अब उनका टेस्ट टीम में भी चयन नहीं होता है। टीम इंडिया से 100 से ज्यादा टेस्ट मुकाबले इस खिलाड़ी ने खेले हैं, वहीं इशांत ने आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 में खेला था और फिर उनका कभी भी भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ। ऐसे में ये खिलाड़ी अगर संन्यास भी ले लेता है, तो कोई हैरानी भरी बात नहीं होगी।