'किसी को उम्मीद नहीं थी कि कोई टीम 1.5 सेशन में आउट हो सकती है'- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की गेंदबाजी पर इशांत शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘किसी को उम्मीद नहीं थी कि कोई टीम 1.5 सेशन में आउट हो सकती है’- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की गेंदबाजी पर इशांत शर्मा

जडेजा और अश्विन ने मिलकर पहले टेस्ट मैच में 17 विकेट निकाले 

Ishant Sharma, R Ashwin and Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter)
Ishant Sharma, R Ashwin and Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter)

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ओर से विंडसर पार्क डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा द्वारा की गई गेंदबाजी की तारीफ करते हुए, अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि जडेजा और अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम पहले पारी में 150 तो दूसरी पारी में मात्र 130 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। तो वहीं भारत ने इस मैच में पारी और 141 रनों से बड़ी जीत हासिल कर, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम पर 1-0 की बढ़त बना ली है।

अश्विन और जडेजा को लेकर इशांत ने कही ये बड़ी बात

बता दें कि भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद मैच को जियो सिनेमा के लिए रिव्यू करते हुए इशांत शर्मा ने अश्विन और जडेजा की तारीफ की है। इशांत ने कहा- किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक टीम 1.5 सेशन में आउट हो जाएगी, लेकिन हम सभी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की क्वालिटी को जानते हैं।

इशांत ने आगे कहा- उन्होंने फ्लैट विकेट पर विकेट निकाले है, जहां गेंद ज्यादा टर्न नहीं करती है। लेकिन इस विकेट पर बहुत ज्यादा टर्न और पिच से मदद थी, और उन्होंने दिखा दिया कि क्यों वे दुनिया के बेस्ट स्पिनर हैं।

तो वहीं इशांत ने मैच के सिर्फ तीसरे दिन खत्म होने को लेकर कहा- जब हमने बाएं हाथ के स्पिनर रहकीम काॅर्नवाल को गेंदबाजी करते देखा, तो जिस तरह से धूल उड़ रही थी, उसे देखकर लग नहीं रहा था कि यह कोई भारतीय विकेट है।

यहां पर गेंद खेल के साथ नरम नहीं पड़ती है, यहां पर ड्यूक गेंद का इस्तेमाल होता है। आपको थोड़े टर्न के साथ थोड़ा उछाल भी मिलता है। ऐसे में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है।

close whatsapp