इशांत शर्मा ने IPL ना खेलने का गुस्सा नेट्स पर जमकर निकाला
इंस्टाग्राम पर एक रील की है इशांत शर्मा ने शेयर।
अद्यतन - अप्रैल 15, 2022 12:07 अपराह्न

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा काफी समय से क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं, अपनी स्विंग से दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान करने वाले शर्मा जी धीरे-धीरे टीम इंडिया से बाहर होते जा रहे हैं। कई सालों से उन्होंने टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद से क्रिकेट नहीं खेला है, वहीं अब टेस्ट फॉर्मेट के भी उनका पत्ता कटना शुरू हो गया है। साथ ही उनके विकल्प के तौर पर टीम इंडिया में कई युवा गेंदबाज आ रहे हैं, जो काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
लगता है कुछ ज्यादा ही गुस्सा हैं इशांत शर्मा
ईशांत शर्मा आखिरी बार आईपीएल में दिल्ली टीम का हिस्सा थे, जहां भी उन्हें काफी कम मौके मिले। वहीं इस मेगा ऑक्शन में पुजारा सहित इशांत शर्मा जैसे बड़े नाम भी अनसॉल्ड रहे। जिसके बाद इशांत शर्मा का आईपीएल करियर भी खत्म होता नजर आ रहा है। ऐसे में अब घरेलू क्रिकेट के जरिए ही इशांत टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं, वहीं इस गेंदबाज का नाम सीनियर खिलाड़ियों की सूची में आता है और शर्मा ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलें हैं।
*इंस्टाग्राम पर एक रील की है इशांत शर्मा ने शेयर।
*जहां इस रील में गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं शर्मा । ।
* वीडियो में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं इशांत शर्मा।
*कमेंट्स में फैन्स ने लिखा- आईपीएल में आपको मिस कर रहे हैं।
नेट्स में शर्मा जी के अभ्यास का वीडियो
सालों से नहीं खेला वनडे और टी-20 फॉर्मेट
वहीं शर्मा ने सालों से टीम इंडिया के लिए वनडे और टी-20 फॉर्मेट नहीं खेला है, वहीं अब टेस्ट टीम से भी वो बाहर रहने लगे हैं। इशांत शर्मा ने साल 2016 में खेला था अपना आखिरी वनडे मैच, वहीं साल 2013 में इस गेंदबाज से आखिरी बार खेला था टीम इंडिया के लिए टी-20 मैच। साथ ही अब इशांत का पूरा फोकस रणजी क्रिकेट पर है और उसमें अच्छा प्रदर्शन कर वो टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं।