"उम्मीद है अल्लाह आपको इस वाइफ....": शोएब मलिक की तीसरी शादी पर शाहिद अफरीदी के रिएक्शन ने मचाया धमाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

“उम्मीद है अल्लाह आपको इस वाइफ….”: शोएब मलिक की तीसरी शादी पर शाहिद अफरीदी के रिएक्शन ने मचाया धमाल

शोएब मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

Shahid Africa and Shoaib Malik-Sana Javed. (Image Source: Instagram)
Shahid Africa and Shoaib Malik-Sana Javed. (Image Source: Instagram)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं, और इसका कारण पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) के साथ उनकी तीसरी शादी है। क्रिकेट फैंस के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने शोएब मलिक (Shoaib Malik) की तीसरी शादी पर मजेदार या यूं कहे तंज भरी प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें, शोएब मलिक (Shoaib Malik) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से उनके तलाक के बारे में कई अफवाहें थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस शादी तक इसकी पुष्टि नहीं की थी।

सानिया मिर्जा से तलाक के बाद Shoaib Malik ने की तीसरी शादी

खैर, शोएब की सना जावेद (Sana Javed) के साथ तीसरी शादी की घोषणा ने सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से उनके अलग होने की सभी अटकलों की पुष्टि कर दी, और फिर इस शादी की घोषणा के बाद टेनिस स्टार के पिता ने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ महीने पहले ही खुला कर लिया था।

यहां पढ़िए: ‘शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच संबंध ठीक नहीं थे’ मिस्बाह उल हक ने एक पुरानी वीडियो में किया था खुलासा

इस बीच, अब शोएब मलिक (Shoaib Malik) की तीसरी शादी पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने एक तंज भरा कमेंट किया है। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने शोएब और सना को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके पूर्व साथी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस जीवन भर एक साथ रहे। अफरीदी ने आगे कहा अल्लाह मलिक को अपने इसी जीवनसाथी के साथ सारी जिंदगी खुश रखे।

शोएब मलिक को बहुत-बहुत मुबारक बात: Shahid Afridi

शाहिद अफरीदी ने समा टीवी के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “शोएब मलिक को बहुत-बहुत मुबारक बात। मुझे उम्मीद है कि अल्लाह उसे इसी लाइफ पार्टनर के साथ सारी जिंदगी खुश रखेगा।” आपको बता दें, हाल ही में समा टीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक टीवी शो के सेट पर पहली बार एक-दूसरे से मिलने के बाद शोएब और सना तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?