विराट-रोहित के टी20 इंटरनेशनल करियर पर लगा ग्रहण, लंबे समय से नहीं खेला है ये प्रारूप
रोहित और विराट ने लंबे समय से नहीं खेला है टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट।
अद्यतन - नवम्बर 22, 2023 2:10 अपराह्न

हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की तरफ, विराट कोहली-रोहित शर्मा ने जमकर रन बनाए थे। भले ही टीम इंडिया खिताब अपने नाम नहीं कर पाई हो, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन देख फैन्स काफी रोमांचित हो गए थे। दूसरी ओर इन दोनों खिलाड़ियों के टी20 करियर पर सवाल खड़े हो रहे हैं और इस प्रारूप में ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से नजर नहीं आए हैं।
फाइनल में ये दोनों बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, जहां रोहित और विराट भी टीम के लिए कुछ खास नहीं कप पाए थे। कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से फाइनल मैच में सिर्फ 47 रन निकले थे, तो विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया था। जिसके बाद बाकी के बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे थे और टीम इंडिया 240 रन ही बना पाई थी।
टी20 टीम से क्या हमेशा के लिए बाहर हुए रोहित-विराट?
*रोहित और विराट ने लंबे समय से नहीं खेला है टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट।
*भारतीय टीम से दोनों बल्लेबाजों ने 1 साल पहले खेला था टी20 इंटरनेशनल मैच।
*साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ था दोनों का आखिरी मैच।
*ऐसे में साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप शायद ही खेले अब ये दोनों खिलाड़ी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी रोहित-विराट नहीं हैं टीम में
भारतीय टीम ने शुरू किया टी20 सीरीज के लिए अभ्यास
कोहली ने बनाए थे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन
3 दिन पहले खत्म हुए वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने अपने बल्ले से धमाल मचाया था, जहां इस टूर्नामेंट में उनके नाम सबसे ज्यादा रन रहे। कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 मैच मैचों में कुल 765 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले। जिसके बाद उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया, वहीं शमी ने सबसे ज्यादा इस टूर्नामेंट में 24 विकेट अपने नाम कर एक नया रिकॉर्ड बनाया।