'मैं नो बॉल अब इसलिए नहीं डाल रहा क्योंकि...'- MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘मैं नो बॉल अब इसलिए नहीं डाल रहा क्योंकि…’- MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अर्शदीप सिंह ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए।

Arshdeep Singh (Photo Source: Twitter)
Arshdeep Singh (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में  मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया है। 7 मैचों में 13 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह पर्पल कैप की लिस्ट में पहले पायदान पर आ गए हैं। आईपीएल शुरू होने से पहले भारत के लिए खेलते हुए अर्शदीप सिंह थोड़े खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।

पूर्व भारतीय खिलाड़ियों से लेकर उप-कप्तान हार्दिक पांड्या सभी अर्शदीप के नो बॉल फेंकने की समस्या को लेकर काफी ज्यादा परेशान थे। लेकिन आईपीएल में अर्शदीप नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद अर्शदीप सिंह ने अपने गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

अर्शदीप को लेकर रोहित शर्मा ने कही यह बात

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने कमाल का आखिरी ओवर डाला था। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। लेकिन मुंबई ने इस ओवर में दो विकेट गंवाए और सिर्फ 2 रन ही बना सकी।

अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में तिलक वर्मा को (3 रन) और नेहल वढ़ेरा को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अर्शदीप के प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। अर्शदीप के प्रदर्शन पर रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा, ‘सारा क्रेडिट अर्शदीप को जाता है जिस तरह से उन्होंने आखिरी कुछ ओवर्स में गेंदबाजी की।’

विकेट लेने के बाद अच्छा लगता है- अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने अपने प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा कि, वो किस तरह वाइट बॉल क्रिकेट में अपनी पुरानी लय में वापस लौट पाए। उन्होंने कहा कि, ‘जब भी मैं विकेट लेता हूं मुझे अच्छा लगता है और जीतने के बाद तो यह और अच्छा हो जाता है। आईपीएल से पहले मैंने अपने रनअप में बदलाव किया और इसने नो बॉल ना डालने में मेरी मदद की।’

‘मैं अभी अच्छे लय में हूं और अपना क्रिकेट इंजॉय कर रहा हूं। शांति नेचुरल तरीके से आती है मेरे दिल की धड़कनें 120 से ऊपर भी नहीं बढ़ी थी’ आपको बता दें अर्शदीप सिंह ने आईपीएल लीग में 50 विकेट का आंकड़ा भी पार कर लिया है। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप अब तक 53 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

close whatsapp