IPL 2022: रवि शास्त्री ने आखिरकार बता दिया कि उन्हें आईपीएल नीलामी में कितने प्राइस में खरीदा जाता - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: रवि शास्त्री ने आखिरकार बता दिया कि उन्हें आईपीएल नीलामी में कितने प्राइस में खरीदा जाता

भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री 1983 वर्ल्ड कप और 1985 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

Ravi Shastri. (Photo by Pankaj Nangia/India Today Group/Getty Images)
Ravi Shastri. (Photo by Pankaj Nangia/India Today Group/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसा टी-20 टूर्नामेंट है जिसकी मदद से कई खिलाड़ियों ने दुनियाभर में नाम कमाया है। हर साल IPL नीलामी के दौरान कई बेहतरीन बोलियां देखने को मिलती हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने भी IPL नीलामी में खुद को आंकना शुरू कर दिया है।

भारतीय टीम के पूर्व कोच ने 1981 से 1992 तक भारतीय टीम के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 11 साल तक टीम इंडिया के लिए अपना योगदान दिया जिसमें 1983 विश्व कप और 1985 विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की जीत भी शामिल हैं। रवि शास्त्री को वर्ष 1985 में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था और उन्होंने उस दौरान ऑडी 100 कार भी जीती थी।

रवि शास्त्री ने बताया कि यदि वह IPL मेगा नीलामी में होते तो उन्हें कितनी राशि में खरीदा जाता। उन्होंने एक भारी रकम में खुद को रखा है जो मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा है। इस सीजन से पहले धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा 15 करोड़ रुपए से अधिक प्राप्त कर रहे थे लेकिन इस बार उनके वेतन में कटौती हुई है इस सीजन में CSK ने उन्हें नीलामी से पहले 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

“मैं आराम से 15 करोड़ के दायरे में होता”- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बात करते हुए कहा “मैं IPL नीलामी में आराम से 15 करोड़ रुपए के दायरे में होता, इसमें ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा टीम की कप्तानी भी मुझको सौंपी जाती इसमें भी कोई दोराय नहीं है।”

आपको बता दें रवि शास्त्री ने रिटायर होने के बाद एक प्रसारक और मुख्य कोच के रूप में अपनी योग्यता साबित की है। रवि शास्त्री के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं। जिसमें 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में शानदार जीत दर्ज की। रवि शास्त्री का कार्यकाल बतौर भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद समाप्त हो गया था।

close whatsapp