भारत को अगर पाकिस्तान नहीं आना है तो वो नरक में जाए: जावेद मियांदाद ने एशिया कप 2023 को लेकर दिया बेतुका बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत को अगर पाकिस्तान नहीं आना है तो वो नरक में जाए: जावेद मियांदाद ने एशिया कप 2023 को लेकर दिया बेतुका बयान

अनुमान लगाया जा रहा था कि 4 फरवरी को हुई बैठक में इस बात की पुष्टि हो जाएगी की एशिया कप 2023 को कहा खेला जाना है, लेकिन अब इस पर अंतिम फैसला मार्च में लिया जाएगा।

Javed Miandad
Javed Miandad. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने एशिया कप 2023 की मेजबानी के अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, 4 फरवरी को बहरीन में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक हुई। इस बैठक में एशिया कप 2023 के वेन्यू को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो टूर्नामेंट अब पाकिस्तान के बजाय संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जा सकता है।

पहले ऐसा कहा जा रहा था कि एशिया कप 2023 पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने ये बयान दिया था कि अगर पाकिस्तान इस शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करता है तो भारत एशिया कप 2023 को खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा था कि इस टूर्नामेंट को कहीं और होस्ट किया जाए। अनुमान लगाया जा रहा था कि 4 फरवरी को हुई बैठक में इस बात की पुष्टि हो जाएगी की एशिया कप 2023 को कहा खेला जाना है, लेकिन अब इस पर अंतिम फैसला मार्च में लिया जाएगा।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ACC की बैठक के बाद संगठन द्वारा एक बयान जारी किया गया जिसमें लिखा था कि, ‘ACC ने आगामी एशिया कप 2023 पर बातचीत की है। बोर्ड टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अभी भी काफी काम कर रहा है और सब चीजों की पुष्टि होने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।’

भारत को अगर पाकिस्तान नहीं आना है तो वो नरक में जा सकता है: जावेद मियांदाद

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जावेद मियांदाद ने कहा कि, ‘यह मैंने पहले भी कहा है कि अगर भारत को पाकिस्तान नहीं आना है तो वो नरक में जा सकता है। हमें इससे कोई परेशानी नहीं होगी। ये ICC का काम है कि भारत पाकिस्तान आए। अगर ICC इसे कंट्रोल नहीं कर पा रही है तो गवर्निंग बॉडी होने का क्या फायदा है? उन्हें चीजों पर विराम लगा देना चाहिए। ICC को इन चीजों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।’

मियांदाद ने यह भी कहा कि, ‘नियम सभी टीमों के लिए समान होने चाहिए और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड क्रिकेट को नहीं चलाता है। अगर भारत ने पाकिस्तान का दौरा किया और उनकी टीम हार गई तो भारतीय लोग इसको बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे। BCCI वही करता है जो भारतीय सरकार उनसे कहती है, ये सही बात नहीं है।’

close whatsapp