ऐसा लग रहा था कि CSK यह मैच जीतने वाली है लेकिन तभी फिर संदीप शर्मा ने…..- आकाश चोपड़ा का बयान
ऐसा लग रहा था कि CSK यह मैच जीतने वाली है लेकिन तभी फिर संदीप शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की।
अद्यतन - Apr 13, 2023 2:36 pm

आईपीएल 2023 के 17 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में अपनी जगह टॉप पर बना ली है। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 175 रन बनाए और चेन्नई को यह मुकाबले जीतने के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम को आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज संदीप शर्मा के बेहतरीन गेंदबाजी के आगे यह टीम 17 रन ही बना सकी। वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने संदीप शर्मा की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की।
अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, आखिरी दो ओवरों में CSK को 40 रन की जरूरत थी। धोनी ने तब शॉट मारना शुरू किया और फिर जड्डू भी शॉट मारने लगे। जेसन होल्डर ने एक ओवर में 19 रन दे चुके थे और जिसमें जडेजा का अटैकिंग पॉवर शामिल था। ऐसा लग रहा था कि CSK यह मैच जीतने वाली है लेकिन तभी फिर संदीप शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की।
संदीप ने तीन अच्छी यॉर्कर डाला और अपनी टीम को मैच जीता दिया- आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, लेकिन जब संदीप शर्मा आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने पहले दो वाइड बॉल डाला और फिर उन्होंने एक अच्छी यॉर्कर फेंका। लेकिन इसके बाद लगातार उन्हें दो छक्के खाने पड़े। हालांकि इसके बाद उन्होंने तीन अच्छी यॉर्कर डाला और अपनी टीम को मैच जीता दिया। संदीप शर्मा ने पहले ऋतुराज को आउट किया, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अजिंक्ये रहाणे ने डेवोन कॉनवे के साथ अच्छी साझेदारी की।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, रहाणे अलग ही फॉर्म में नजर आए। ऐसा लग रहा था कि वानखेड़े में उन्होंने वहीं से शुरुआत की थी जहां से उन्होंने छोड़ा था। उन्होंने अच्छा खेला लेकिन पॉवरप्ले के बाद जब सर्कल खुला तो CSK के लिए मुश्किलें बढ़ गई क्योंकि मैदान बड़ा था और वह पावर हीटर नहीं है। इसलिए रन बनाने का कोई मौका नहीं था। तब वह आश्विन की गेंद पर आउट हो गए और फिर इसके बाद चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई।