शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टीम के साथियों से मिले निकनेम को लेकर जाहिर की अपनी भावनाएं; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टीम के साथियों से मिले निकनेम को लेकर जाहिर की अपनी भावनाएं; देखिए वीडियो

शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी भूमिका पर बात की।

Shardul Thakur. (Photo Source: Getty Images)
Shardul Thakur. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बेहद शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें उनके टीम इंडिया के साथियों से ‘लॉर्ड’ और ‘बीफी’ जैसे निकनेम मिले। इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से बर्मिंघम में खेले जाने वाले पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच से पहले शार्दुल ठाकुर ने अपने उपनामों के बारे में  बात की।

आपको बता दें, शार्दुल ठाकुर अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और आक्रामक खिलाड़ी है, जो हमेशा अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है। ठाकुर के इस रवैये के कारण उनके साथी खिलाड़ी उन्हें रणजी ट्रॉफी के दिनों में ‘बुल’ कहकर बुलाते थे, और अब उन्हें ‘लॉर्ड’ और ‘बीफी’, जो सर इयान बॉथम का भी निकनेम था, नाम मिले है।

शार्दुल ठाकुर ने अपने निकनेम के बारे में बात की

बीसीसीआई द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शार्दुक ठाकुर ने कहा: “मुझे कोई भी नाम चलता है (हंसते हुए)। मैं सभी उपनामों के साथ खुश हूं। बुल नाम मुझे रणजी ट्रॉफी के दिनों में मिला, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मेरे प्रदर्शन के बाद लोगों ने मुझे लॉर्ड और बीफी कहकर बुलाना शुरू कर दिया। मेरे अलग-अलग निकनेम दिखाते हैं कि मेरे साथी मुझसे कितना प्यार करते हैं। मुझे अपने ये निकनेम अपने साथी खिलाड़ियों के मुंह से सुनने में अच्छा लगता है। जब यह मेरे कानों में सुनाई देते है, तो मुझे अच्छा महसूस होता है।”

एक स्विंग गेंदबाज होने के नाते शार्दुल ठाकुर निश्चित रूप से नई गेंद से गेंदबाजी करने का आनंद लेना चाहेंगे, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे वर्ल्ड-क्लास और अनुभवी तेज गेंदबाजों की मौजूदगी के कारण, 30-वर्षीय गेंदबाज को थोड़ी पुरानी गेंद के साथ काम चलना पड़ता है।

शार्दुल ठाकुर ने कहा: “हमारे सभी तेज गेंदबाज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव, अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। कभी-कभी इन गेंदबाजों को अपने पहले स्पेल में 2-3 विकेट मिलते हैं, और जब उन्हें आराम की आवश्यकता होती है, तब मैं गेंदबाजी करने आता हूं। लेकिन अब मुझे यह भूमिका पसंद आने लगी है, और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूं, और टीम की सफलता में योगदान दूं।”

यहां देखिए वीडियो –

close whatsapp