अरे अरे! विराट कोहली ने तो फिर से गौतम गंभीर को नाराज कर दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे अरे! विराट कोहली ने तो फिर से गौतम गंभीर को नाराज कर दिया

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में 35 रनों की अच्छी पारी खेली।

virat kohli and gautam gambhir (source-twitter)
virat kohli and gautam gambhir (source-twitter)

पिछले कुछ समय से विराट कोहली का बल्ले खामोश चल रहा है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक 2019 में जड़ा था। इसके बाद से ही कोहली के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली। विराट कोहली को वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे दौरे से आराम दिया गया। उसके बाद उन्हें एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया।

28 अगस्त को खेले गए इस टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 34 गेंदों में 35 रन की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस मुकाबले में विराट के फॉर्म में बदलाव देखा गया।

शुरुआत में विराट कोहली को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता रहा विराट कोहली अपनी लय में वापस आते दिखे। उन्होंने अपनी इस पारी में कई बेहतरीन शॉट्स लगाए। सिर्फ फैंस ने ही नहीं बल्कि कमेंट्री बॉक्स में बैठे कमेंटेटर्स ने भी उनके शॉट्स की सराहना की। हालांकि इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद विराट कोहली जिस तरीके से आउट हुए उसको देखकर फैंस और एक्सपर्ट काफी निराश हुए।

विराट कोहली खुद अपने इस शॉट को खेल कर निराश हुए होंगे: गौतम गंभीर

पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक ही तरीके से आउट किया। दोनों ही बल्लेबाज बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने शॉट तो काफी अच्छा खेला था लेकिन अच्छे से टाइम न हो पाने के कारण इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच पकड़ा। भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि ये शॉट जो विराट कोहली ने खेला वो काफी गलत शॉट था और खुद कोहली को इसको खेलते हुए बुरा लग रहा होगा।

गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘यह टी-20 क्रिकेट है। कभी-कभी ऐसा होता है कि जो आप सोच रहे होते हैं आप उसी पर भरोसा करते हैं, लेकिन यह विराट कोहली की ओर से बहुत गलत शॉट खेला गया था। अगर आप छक्का मारने को देख रहे हैं और तब आउट हो जाए तो इसमें कोई परेशानी नहीं है क्योंकि आप बड़ा शॉट खेलना चाह रहे हैं। लेकिन ना तो कोहली छक्का मारने को देख रहे थे और ना ही गैप ढूंढ रहे थे। वो खुद इस शॉट को खेलकर काफी निराश हुए होंगे।

गौतम गंभीर ने कहा कि, ‘विराट कोहली इसलिए निराश हुए होंगे क्योंकि उसी से थोड़ा पहले रोहित शर्मा का विकेट गिरा था और दोनों ने लगभग एक ही शॉट खेलते हुए अपना विकेट गंवाया। अच्छा हुआ किसी युवा खिलाड़ी ने यह शॉट नहीं खेला क्योंकि अगर यह शॉट उन्होंने खेला होता तो इसपर बहुत बातचीत हुई होती।

close whatsapp