शिखर धवन ने दिया इस बार ऐसा ज्ञान, Valentine Day पर आएगा आपके बहुत काम
शिखर धवन ने Valentine Day को लेकर एक कमाल की रील की पोस्ट।
अद्यतन - फरवरी 14, 2024 12:51 अपराह्न

शिखर धवन की फनी रील्स फैन्स के बीच काफी ज्यादा मशहूर है, जहां आए दिन गब्बर कोई ना कोई मजेदार वीडियो पोस्ट कर ही देते हैं। इसी कड़ी में आज खास मौके पर धवन का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देख टीम इंडिया के खिलाड़ियों की भी हंसी छूट गई है और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इंटरनेट पर।
फिल्म में भी काम कर चुके हैं शिखर धवन
जी हां, शिखर धवन रील्स की दुनिया के बादशाह है, उनकी कलाकारी फैन्स को भी काफी ज्यादा पसंद आती है। इस बीच टीम इंडिया का ये बल्लेबाज एक फिल्म में भी काम चुका है, जहां डबल XL नाम की फिल्म में शिखर का एक छोटा सा रोल था। वहीं धवन कहते हैं कि आगे भी उन्हें अगर ऐसे मौके मिले, तो वो जरूर काम करेंगे।
Valentine Day मनाने से पहले शिखर धवन का ये वीडियो देख लो आप
*शिखर धवन ने Valentine Day को लेकर एक कमाल की रील की पोस्ट।
*धवन की नई रील वीडियो है काफी फनी, हुई तेजी से इंस्टा पर वायरल।
*जहां इस वीडियो में फैन्स को धवन ने दी खास दिन को लेकर एक सलाह।
*साथ ही इस वीडियो पर सूर्यकुमार यादव ने भी किया है मजेदार कमेंट।
शिखर धवन का फनी अवतार काफी पसंद आएगा आपको
IPL की तैयारियों में जुटा ये बल्लेबाज
दूसरी ओर अब शिखर धवन 22 गज पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अब बल्लेबाजी का कड़ा अभ्यास भी शुरू कर दिया है। IPL 2024 के लिए धवन इन दिनों अभ्यास कर रहे हैं, साथ ही कुछ दिनों पहले वो पंजाब टीम के स्पेशल कैंप में भी शामिल हुए थे। वहीं इस साल भी गब्बर आपको इस टीम की कप्तानी कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, साल 2023 में उनकी कप्तानी में टीम ने खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन उसके बाद भी उन्हें एक और मौका मिला है इस बार। अब देखना होगा इस साल पंजाब टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।