शिखर धवन की सिर्फ एक तस्वीर से, पूरे इंटरनेट का ‘सिस्टम हैंग’ हो जाता है बॉस
IPL 2024 की तैयारियों में जुटे बल्लेबाज शिखर धवन।
अद्यतन - फरवरी 13, 2024 6:02 अपराह्न

IPL में शिखर धवन आपको इस साल भी Punjab Kings की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, साल 2023 में गब्बर की कप्तानी में टीम इतनी सफल नहीं रही थी। लेकिन इस साल टीम के कप्तान ने अभी से अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है, जहां धवन अपनी फिटनेस के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी काफी ज्यादा काम कर रहे हैं और इससे जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
अब टीम इंडिया में वापसी नहीं होगी शिखर धवन की
जी हां, शिखर धवन को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, इस बीच टीम से कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। साथ ही इन युवा खिलाड़ियों ने खुद को साबित भी कर दिखाया है, ऐसे में अब धवन की टीम इंडिया में वापसी काफी मुश्किल लग रही है और जानकारों की माने तो धवन का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। सबसे पहले धवन की टेस्ट टीम से छुट्टी हुई थी, उसके बाद उनको टी20 टीम से दूर किया गया और अब वनडे खेले भी उनको करीब-करीब डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है।
युवा खिलाड़ियों को भी मात देने का दम रखते हैं शिखर धवन
*IPL 2024 की तैयारियों में जुटे बल्लेबाज शिखर धवन।
*जिस लेकर एक तस्वीर की धवन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट।
*बल्लेबाजी अभ्यास के बाद की है गब्बर की नई तस्वीर।
*जिसमें बल्लेबाज ने दिखाई अपनी शानदार फिट बॉडी।
शिखर धवन का स्वैग अलग ही रहता है हमेशा
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं गब्बर
कुछ इस प्रकार है शिखर की टीम IPL 2024 के लिए
ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी
हर्षल पटेल, राइली रूसो, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, शशांक सिंह, प्रिंस चौधरी और विश्वनाथ प्रताप सिंह
PBKS के रिटेन किए गए खिलाड़ी
शिखर धवन, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व टाइड, ऋषि धवन, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कैगिसो रबाडा, नाथन एलिस। राहुल चाहर, गुरनूर बराड़, विदवथ कावेरप्पा